MHA Unlock 4.0 Guidelines: इन 10 संभावित गाइडलाइन के आधार पर देशभर में दौड़ सकती है मेट्रो, 3 बजे होगा एलान
MHA Unlock 4.0 Guidelines ट्रेन में स्टेशन पर शारीरिक दूरी पर सीसीटीवी से नजर रखी जाएगी। एक ट्रेन में जितने मुसाफिर जाएंगे एंट्री गेट पर ही उनकी संख्या का निर्धारण किया जाएगा।
नोएडा [अर्पित त्रिपाठी]। Unlock 4.0 Guidelines: 169 दिनों तक संचालन बंद रहने के बाद सात सितंबर से एक्वा लाइन व डीएमआरसी (दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन) की मेट्रो ट्रैक पर दौड़ना शुरू कर देगी। इस बार मेट्रो ट्रेन व स्टेशन की सूरत बदली नजर आएगी। यह तय करने के लिए एनएमआरसी (नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन) के अधिकारी केंद्र सरकार व राज्य सरकार दोनों की एसओपी (मानक संचालन प्रक्रिया) का अध्ययन करेंगे। इसके बाद संचालन की रूप रेखा तय करेंगे। केंद्र सरकार की एसओपी (गाइडलाइन) एनएमआरसी को मिल गई है, जिस पर मंथन किया जा रहा है।
एनएमआरसी के मुताबिक तकनीकी जांच के लिए प्रति दिन ट्रैक पर ट्रेनों को चलाया जा रहा है। सिग्नल की जांच भी की जा रही है। स्टेशन परिसर के सैनिटाइजेशन का कार्य भी किया जा रहा है। शारीरिक दूरी का पालन के लिए यहां पहले ही मार्किंग की जा चुकी है। नोएडा-ग्रेनो रूट पर 19 में से 14 ट्रेन रोजाना चलाई जाती हैं। नई गाइडलाइन के अनुसार एक कोच में शारीरिक दूरी के साथ 40 से 50 मुसाफिर ही सफर सकते हैं। यह गाइडलाइन देशभर में चलने वाली मेट्रो के लिए लागू की सकती है।
इन गाइड लाइन का किया जा सकता है पालन
- ट्रेन के अंदर स्टेशन पर शारीरिक दूरी पर सीसीटीवी से नजर रखी जाएगी।
- एक ट्रेन में जितने मुसाफिर जाएंगे, एंट्री गेट पर ही उनकी संख्या का निर्धारण किया जाएगा।
- एक सीट छोड़कर बैठना होगा, सीटों पर एक्स का निशान लगाया जाएगा।
- भीड़ न बढ़े, इसके लिए अतिरिक्त मेट्रो चलाई जाएंगी।
- मेट्रो में ताजी हवा पर ज्यादा ध्यान दिया जाएगा, तापमान 24-30 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
- महिला कोच होगा या नहीं, मेट्रो प्रबंधन इस पर फैसला कर सकता है।
- हर चार घंटे में लिफ्ट के बटन, एक्सलेटर को सैनिटाइज किया जाएगा
- कोरोना संदिग्ध के लिए प्रत्येक स्टेशन पर एक क्वारंटाइन केबिन बनाया जाएगा।
- शॉप, क्यिोस्क व फूड प्वाइंट खुल सकते हैं।
- लिफ्ट में सिर्फ 3 लोग आ-जा सकेंगे।
आरोग्य सेतु एप से जनरेट होगा क्यूआर कोड मुसाफिरों के लिए टोकन की व्यवस्था नहीं होगी। उन्हें स्मार्ट कार्ड का प्रयोग करना होगा। एनएमआरसी क्यूआर कोड का पहले से ही प्रयोग करती आ रही है। यहां मोबाइल एप के जरिये भी क्यूआर कोड जनरेट होता है। ऐसे में क्यूआर कोड के लिए एनएमआरसी को एक लिंक आरोग्य सेतु एप से जोड़ना होगा, ताकि मुसाफिर एप से क्यूआर कोड के जरिये टिकट ले सकेंगे।
Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो