Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    सलमान खान को धमकी देने वाला नोएडा से गिरफ्तार, पंजाब के गिरोह से सामने आया था आरोपी का कनेक्शन

    Updated: Tue, 29 Oct 2024 12:50 PM (IST)

    एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी और बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुंबई पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने नोएडा से मंगलवार को आरोपित मोहम्मद तैयब को गिरफ्तार किया है। आरोपित 20 वर्षीय युवक को सेक्टर 39 क्षेत्र से दबोचा गया है। वह बेल्डिंग और पेंटर का काम करता है।

    Hero Image
    सलमान खान को धमकी देने के मामले में मुंबई पुलिस का एक्शन। फोटो- जागरण ग्राफिक्स।

    मुनीश शर्मा, जागरण नोएडा। फिल्म अभिनेता सलमान खान और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी को को धमकी देने के मामले में मुंबई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 20 वर्षीय एक युवक को सेक्टर 92 से मंगलवार सुबह गिरफ्तार कर लिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुंबई पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर आरोपित को लेकर गयी है। डीसीपी नोएडा रामबदन सिंह ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपित की पहचान बरेली निवासी मोहम्मद तैयब के रूप में हुई है।

    दिल्ली में चाचा के घर रहता है आरोपी

    गिरफ्त में आया आरोपित वर्तमान में दिल्ली कर्दम पुरी ज्योति पूरी में अपने चाचा के पास रह रहा है और कारपेंटर का काम करता है। गिरफ्तारी के दौरान आरोपित सेक्टर 92 स्थित एक कोठी में पेंटर का काम कर रहा था। गिरफ्तारी के कुछ देर पहले मुंबई पुलिस ने आरोपित की नोएडा पुलिस को जानकारी दी। मुंबई पुलिस और सेक्टर 39 पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

    मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम पर किया था टेक्स्ट मैसेज

    आरोपित ने मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर पर टेक्स्ट मैसेज किया था। 'सलमान खान को नहीं छोड़ेंगे, जल्द बुरा होगा'। मुंबई पुलिस ने सर्विलांस से लोकेशन निकाली तो आरोपित की लोकेशन नोएडा में मिली।

    आखिर क्या था मकसद?

    पुलिस ने गिरफ्त में आए आरोपी के अन्य साथियों के बारे में भी जानकारी कर रही है। फिल्म अभिनेता को धमकी देने की क्या वजह है। पुलिस इसकी भी जांच कर रही है। आखिर उसने धमकी क्यों दी। लॉरेंस विश्नोई से भी कनेक्शन की जांच की जा रही है। चर्चा है कि आरोपित का पंजाब के एक गिरोह से कनेक्शन होना सामने आया है।

    दाऊद का गुणगान करने वाले के बाद अब पेंटर के नोएडा से जुड़े तार

    बीते दिनों ही सोशल मीडिया पर कुख्यात गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम का गुणगान करने वाले आरोपी के खिलाफ फेज वन थाने की पुलिस ने केस दर्ज किया था और केस दर्ज करने के कुछ ही घंटे बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था। उस मामले में भी आरोपी ने सोशल मीडिया पर बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद दाऊद इब्राहिम का गुणगान करते हुए पोस्ट डाली थी।

    प्रमुख बातें

    • पुलिस ने नोएडा सेक्टर 92 की एक कोठी से किया गिरफ्तार
    • मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम पर दी थी पेंटर ने धमकी
    • आरोपित पिता करते हैं सिलाई का काम
    • 20 वर्षीय आरोपित के पिता मोहम्मद ताहिर हैं।
    • वह सिलाई का काम करते हैं। उसकी दो बहन भी हैं।
    • आरोपित को ट्रांजिट रिमांड पर ले गयी मुंबई पुलिस

    12 अक्टूबर को हुई थी बाबा सिद्दीकी की हत्या

    उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री की मुंबई में बिश्नोई गिरोह के सदस्यों द्वारा कथित तौर पर गोली मारकर हत्या किए जाने के कुछ सप्ताह बाद सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिली। बांद्रा पुलिस ने 20 वर्षीय संदिग्ध कॉलर को आज नोएडा में गिरफ्तार किया।

    आरोपित ने शुक्रवार (25 अक्टूबर) शाम को कॉल कर धमकी दी थी। एनसीपी के विधायक जीशान सिद्दीकी के कार्यालय द्वारा इस मामले की शिकायत दर्ज कराई गई थी। 12 अक्टूबर को बाबा सिद्दीकी की कार्यालय के बाहर दशहरा के अवसर पर पटाखे फोड़ते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 

    सिद्दीकी की हत्या मामले में 15 लोग हुए गिरफ्तार

    पुलिस ने अब तक बाबा सिद्दीकी की हत्या के सिलसिले में 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। बिश्नोई गिरोह के एक सदस्य ने पूर्व राज्य मंत्री की हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए कहा था कि सलमान खान के साथ उनके करीबी संबंधों के कारण उन्हें निशाना बनाया गया।