Move to Jagran APP

शादी समोराह में आए प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती Noida News

सेक्टर-5 स्थित हरौला के बारात घर में शुक्रवार एक प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारने का सामने आया है।

By Mangal YadavEdited By: Published: Fri, 28 Feb 2020 10:50 PM (IST)Updated: Sat, 29 Feb 2020 01:08 AM (IST)
शादी समोराह में आए प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती Noida News
शादी समोराह में आए प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती Noida News

नोएडा [मोहम्मद बिलाल]। सेक्टर-5 स्थित हरौला के बारात घर में शुक्रवार एक प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारने का सामने आया है। गोली मारने से घायल प्रॉपर्टी डीलर को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। उधर सूचना मिलने पर कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस सहित कई बड़े पुलिस अधिकारी भी घटना स्थल पर पहुंचे। मामले की जांच की जा रही है।

loksabha election banner

न्यू अशोक नगर के रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर को रंजिश में गोली मारने की सूचना

जानकारी के मुताबिक न्यू अशोक नगर में रहने वाले रामकुमार गिरी प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं। शुक्रवार रात हरौला स्थित बारातघर में एक शादी कार्यक्रम में सम्मिलित होने पहुंचे थे। यहाँ से वापस घर जाने के लिए अपनी स्कोर्पियो कार से रात करीब 10 बजे निकले ही थे कि पहले से घात लगाए बैठे आठ से 10 अज्ञात लोगों ने उनपर हमला कर दिया। आरोपितों ने पहले डंडे से पिटाई की फिर गोली भी मारी है। पीड़ित के एक गोली हाथ और दो गोली पैर में लगने के चलते वे गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि आरोपित मौके से फरार हो गए। वहीं शादी समारोह में गोली चलने की घटना से वहाँ हड़कंप मच गया। इस पर वहां मौजूद लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची कोतवाली सेक्टर 20 पुलिस ने घायल को सेक्टर 27 स्थित कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका उपचार चल रहा है।

मामला आपसी रंजिश का

उधर सूचना पाकर कोतवाली प्रभारी राजवीर सिंह चौहान, डीसीपी संकल्प शर्मा, एसीपी अरुण कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटना को आपसी रंजिश बताया है। स्वजनों ने इस संबंध में न्यू अशोक नगर के रहने वाले ही आरोपितों के खिलाफ कोतवाली पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित के भाई ने बताया कि गोली मारने वाले युवकों को वे पहचानते है। इस बारे में पुलिस को जानकारी दी है। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे से दो दिन पहले बदमाशों ने युवक को गोली मारकर पुलिस को चुनौती देने का काम किया है।

डीसीपी कार्यालय से एक किलोमीटर की दूरी पर हुई वारदात

गोली मारने की घटना डीसीपी जोन- 1 व एसीपी -1 कार्यालय से लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर हुई है। जो यह बताता है कि जिले में पुलिस कमिशनरी प्रणाली लागू होने के बाद भी बदमाशों के हौसले बुलंद है।

डीसीपी संकल्प शर्मा ने बताया कि प्रॉपर्टी डीलर को एक गोली हाथ में दो पैर में लगी हैं। गोली रंजिश में चलाई गई है। घायल की हालत खतरे से बाहर है। आरोपित को पुलिस जल्द गिरफ्तार कर लेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.