Move to Jagran APP

UP Assembly Elections 2022: महाराष्ट्र के सपा नेता अबू आजमी बोले- ओवैसी यूपी में आ रहे हैं योगी की मदद करने

अबू आजमी ने कहा कि वर्ष 2012 से 2017 के बीच सपा सरकार ने जो काम किया वह लोगों को पता चल रहा है। पूरे प्रदेश में नफरत का माहौल बना दिया गया है। लव जिहाद के नाम पर समुदाय विशेष के लोगों को जेल में डाला जा रहा है।

By Jp YadavEdited By: Published: Mon, 04 Oct 2021 12:24 PM (IST)Updated: Mon, 04 Oct 2021 12:24 PM (IST)
UP Assembly Elections 2022: महाराष्ट्र के सपा नेता अबू आजमी बोले- ओवैसी यूपी में आ रहे हैं योगी की मदद करने
UP Elections 2022: महाराष्ट्र के सपा नेता अबू आजमी बोले- ओवैसी यूपी में आ रहे हैं योगी की मदद करने

नोएडा, जागरण संवाददाता। समाजवादी पार्टी (सपा) महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष अबू आजमी रविवार को परिवर्तन यात्रा के तहत नोएडा के सेक्टर-22 पहुंचे। मीडिया से बातचीत में उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार पर निशाना साधा हुए कहा कि सत्ताधारी दल के नेता दो धर्मों के लोगों के बीच खाई पैदा करने का काम रहे हैं। जो सरकार किसान विरोधी है, देश में हिन्दू-मुस्लिम को बांटना चाहती है, सांझी विरासत खत्म करना चाहती है, उसका परिवर्तन जरूरी है।

prime article banner

उन्होंने कहा कि वर्ष 2012 से 2017 के बीच सपा सरकार ने जो काम किया, वह लोगों को अब पता चल रहा है। पूरे प्रदेश में नफरत का माहौल बना दिया गया है। लव जिहाद के नाम पर समुदाय विशेष के लोगों को जेल में डाला जा रहा है। भाई से भाई को लड़ाया जा रहा है। अब प्रदेश की जनता ने 2022 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा की सरकार बनाने का मन बना लिया है।

एआइएमआइएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का नाम लिए बिना कहा कि कुछ लोग धर्म विशेष के ठेकेदार बन गए हैं। वह भाजपा को जिताने के लिए मैदान में उतरते हैं। ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। पिछले कुछ वर्षों में दूसरे राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के परिणाम देखे ही होंगे। वह लोग योगी आदित्यनाथ को हटाने नहीं आ रहे हैं, बल्कि उनका मकसद भाजपा को एक बार फिर जिताना है। इससे पहले डीएनडी पर मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव मोहम्मद नौशाद ने उनका स्वागत किया। सपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव, सूबे यादव, प्रवक्ता राघवेंद्र दुबे, बबलू चौहान मौजूद थे।

उधर, ग्रेटर नोएडा में सूरजपुर स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर पार्टी की मासिक बैठक में विभिन्न पार्टियों से आकर सपा की सदस्यता लेने वालों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जी-जान से जुटने की अपील की गई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष इंदर प्रधान व संचालन जिला महासचिव सुधीर तोमर ने किया।

पार्टी की सदस्यता लेने वालों में मुख्य रूप से भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष अतुल शर्मा, एडवोकेट देवराज बैसोया, बिंटू चंदेला, बनी सिंह एडवोकेट, मोहन सिंह, सुरेंद्र कुमार एडवोकेट, महावीर सिंह, मनोज कुमार, इमरान खान, अकबर खान, जितेंद्र भाटी, हैदर अली, कौशल ठाकुर, अहमद खान, अमजद पठान, जितेंद्र भाटी आदि रहे।

इंदर प्रधान ने कहा कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की नीतियों से प्रभावित होकर प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। पूरे प्रदेश में सपा की लहर है। पार्टी के बढ़ते जनाधार से भाजपा घबराई हुई है। अतुल शर्मा ने पार्टी नेताओं को परशुराम की प्रतिमा भेंट की।

पार्टी प्रवक्ता राजकुमार भाटी, पूर्व जिलाध्यक्ष बीर सिंह यादव, नरेंद्र नागर, कृशांत भाटी, जगबीर नंबरदार, परमेंद्र भाटी, कपिल ननका सैफी, संजय भाटी, मेहंदी हसन, बबलू सेन, मुकेश सिसोदिया, कृष्णा चौहान, इंद्रपाल छौंकर, अजय चौधरी, इस्लामुद्दीन मलिक, सुरेंद्र नागर, संजय प्रजापति, मुकेश वाल्मीकि, नवीन भाटी, सुनीता यादव, दीपक शर्मा, कमल भाटी, नीरज भाटी आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.