Coronavirus Noida: गाजियाबाद में डिस्चार्ज हुए 17 संक्रमित मरीज, जानें नोएडा और हापुड़ की स्थिति
देश में कोरोना के तीन लाख मामले हो चुके हैं। ऐसे में आपको सतर्क रहने की बेहद जरुरत है। यहां जाने गाजियाबाद नोएडा और हापुड़ जिले का हाल।
नोएडा, जेएनएन। देश में तेजी से कोरोना वायरस के मामलों में इजाफा हो रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में अब कोरोना के तीन लाख से अधिक मामले हो गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, अब कोरोना के 145779 एक्टिव केस हैं। कुल मामलों में से अब तक 154329 संक्रमित लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं कोरोना के कारण 8884 संक्रमित लोगों की मौत हो गई है। देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के साथ ही आपको अपने जिले के बारे में भी जानकारी होना बेहद जरुरी है। ताकि आप सावधान रह सकें।
- Ghaziabad, Noida and Hapur Coronavirus Updates
- गाजियाबाद में 17 मरीजों को कोरोना वायरस अस्पताल से शुक्रवार को डिस्चार्ज कर दिया गया। जिले में अब एक्टिव केसों की संख्या 194 है। अबतक कुल 368 लोग ठीक हो गए हैं। शुक्रवार को 268 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुक्रवार को जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक, अब ठीक होने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही हैं। सीएमओ डॉ. एनके गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को कुल 16 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें से सात जांच रिपोर्ट निजी लैबों की है।
- जिले में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को एक साथ 95 कोरोना संक्रमित मिलने से स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन में हलचल तेज हो गई। यह अब तक जिले में एक दिन में सबसे ज्यादा मरीज मिलने वाला आंकड़ा है। वहीं इनमें 477 मरीज ²ढ़ इच्छाशक्ति से कोरोना को मात दे चुके हैं। फिलहाल विभिन्न आइसोलेशन वार्ड में 341 मरीजों का इलाज चल रहा है। सीएमओ डॉ. दीपक ओहरी ने बताया कि शुक्रवार को प्राइवेट लैब से 59 और सरकारी लैब से 36 पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई।
- हापुड़ में 18 और मरीजों में शुक्रवार को कोरोना की पुष्टि हुई है। इनमें से एक मरीज कोविड-19 अस्पताल में तैनात कर्मी है। वहीं कचहरी में कार्यरत कर्मचारी की बृहस्पतिवार देर रात को कोरोना के चलते उपचार के दौरान मौत हो गई। 18 और मरीजों में कोरोना की पुष्टि और एक मरीज की मौत हो जाने के कारण प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। जनपद में अभी तक 227 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इनमें से 110 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं।