Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Weather: ठंड के बीच अभी और होगी बारिश, अगले दो दिन NCR में कैसा रहेगा मौसम; IMD ने दिया अपडेट

    Updated: Fri, 02 Feb 2024 09:15 PM (IST)

    लगातार सर्दी गलन शीतलहर कोहरे और वर्षा के बाद कई लोगों के लिए हल्की धूप राहत लेकर आई। घरों से बाहर जरूरी काम से निकले। हालांकि ठंड के बीच अभी और बारिश की उम्मीद है। लगातार दो दिनों की बारिश के बाद मौसम विभाग ने बताया कि शनिवार को मौसम साफ रहने की संभावना व्यक्त की है लेकिन रविवार और सोमवार...

    Hero Image
    ठंड के बीच अभी और होगी बारिश

    डिजिटल डेस्क, नोएडा/गाजियाबाद। लगातार दो दिन बारिश के बाद शुक्रवार सुबह के समय घना कोहरा रहा। इस कारण खुले क्षेत्र में खासतौर से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे, यमुना एक्सप्रेस-वे, एलिवेटेड रोड पर वाहन चलाने वालों को परेशानी हुई, लेकिन 10 बजते ही मौसम साफ होने लगे। सूरज निकलने के बावजूद धूप में में भी ठंडी हवा चुभती रहीं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बारिश के बाद हल्की धूप से राहत

    लगातार सर्दी, गलन, शीतलहर, कोहरे और वर्षा के बाद कई लोगों के लिए हल्की धूप राहत लेकर आई। घरों से बाहर जरूरी काम से निकले। अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस वहीं न्यूनतम तापमान भी नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 89 रहा है। इससे पहले पिछले दो दिन लगातार हुई वर्षा के बाद चली शीतलहर ने परेशान कर दिया था। सुबह और शाम के समय ठंड अधिक होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा था।

    रविवार-सोमवार को लेकर मौसम अपेडट

    शुक्रवार को भी भले ही दिन में धूप निकली, लेकिन शाम होते ही ठंड ने अपना असर दिखाना शुरु कर दिया। मौसम विभाग ने शनिवार को मौसम साफ रहने की संभावना व्यक्त की है, लेकिन रविवार और सोमवार को को तेज हवाओं के साथ वर्षा के आसार है। इससे तापमान में फिर से गिरावट की संभावना हैं। वहीं गाजियाबाद में शुक्रवार को सुबह से धूप खिली तो लोगों को सर्दी से राहत मिली।

    गाजियाबाद में छाए रहेंगे हल्के बादल

    मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिन हल्के बादल छाए रहने के साथ न्यूनतम तापमान में बढोतरी हो सकती है। बीते दो दिन तेज वर्षा एवं बृहस्पतिवार को शाम तक बादल छाए रहने के बाद रात में मौसम साफ रहा। शुक्रवार को सुबह सवेरे से धूप खिली रही, जिससे लोगों को दिन में सर्दी से राहत मिली। लोग पार्कों में व छतों पर धूप सेकते नजर आए।

    हवा अधिकतम आठ किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिन लगातार आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। न्यूनतम तापमान में बढोतरी हो सकती है। ठंडी हवा चलने से सर्दी ज्यादा महसूस हो सकती है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वातावरण में आर्द्रता 59 प्रतिशत रहेगी और हवा अधिकतम 11 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल सकती है।

    यह भी पढे़ं- दिल्ली-नोएडा वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! जाम की झंझट से अब मिलेगी राहत; बनाया गया खास प्लान