नई दिल्ली, आईएएनए। ग्रेटर नोएडा स्थित यमुना एक्सप्रेसवे पर शनिवार की देर रात दो कारें टकरा गई। इस भीषण सड़क हादसे में दो बच्चों सहित 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।
पुलिस ने सड़क हादसे के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार देर रात ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर दो कारों की टक्कर हो गई, जिसमें दो बच्चों सहित आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।
घायलों की पहचान ओम प्रकाश गोयल, उनकी पत्नी लता देवी गोयल, प्रशांत गोयल, पंकज गोयल, उनकी पत्नी शालू गोयल और मुकेश सैनी के रूप में हुई है, जिनमें दो बच्चे रौनक और रिद्धि के रूप में हुई है।
एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा राजीव दीक्षित ने बताया कि एक तेज रफ्तार कार दूसरे से टकरा गई, जिससे दोनों वाहन गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गए, जिसमें एक सड़क पर पलट गया। हादसे के कारण एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक जाम हो गया और पुलिस को क्रेन की मदद से दोनों कारों को हटवाया।