ग्रेटर नोएडा: मकान मालिक ने शादी का झांसा देकर किराएदार का किया यौन शोषण, पुलिस ने गिरफ्तार
महिला ने आरोप लगाया है कि शादीशुदा होने के बाद भी मकान मालिक नीरज भाटी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसके अश्लील फोटो खींच लिए थे। इसके बाद कई बार संबंध बनाया।
ग्रेटर नोएडा, जागरण संवाददाता। ईकोटेक तीन कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव में किराए के मकान में रहने वाली महिला को शादी का झांसा देकर मकान मालिक ने यौन शोषण किया। अश्लील फोटो दिखाकर महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए और जब महिला गर्भवती हो गई तो उस पर गर्भ गिराने का दबाव बनाया। महिला के संबंध की जानकारी होने पर उसका पति उसे छोड़ कर चला गया। अब पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित मकान मालिक नीरज भाटी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपित को कोर्ट में पेश किया वहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
मकान मालिक के कारण पति छोड़ कर चला गया
पुलिस ने बताया कि महिला अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहती थी। कुछ दिन पहले उसका पति उसे छोड़ कर चला गया। जांच में कारण पता चला कि महिला के मकान मालिक से संबंध है इस वजह से उसका पति उसे छोड़ कर गया है।
महिला ने कहा मकान मालिक ने खींचे अश्लील फोटो
महिला ने आरोप लगाया है कि शादीशुदा होने के बाद भी मकान मालिक नीरज भाटी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसके अश्लील फोटो खींच लिए थे। फोटो दिखाकर कई बार आरोपित ने शारीरिक संबंध बनाए और महिला गर्भवती हो गई। महिला ने यह बात नीरज को बताई तो आरोपित ने गर्भ गिराने का दबाव बनाया।
परेशान होकर पुलिस में दर्ज कराई शिकायत
परेशान होकर पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। डीसीपी सेंट्रल नोएडा हरीश चंदर ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।
गाजियाबाद : इंदिरापुरम के ज्यादातर इलाकों में बुधवार से होगा संपूर्ण लॉकडाउन, बाहर निकलने पर मनाही