Move to Jagran APP

ग्रेटर नोएडा: धूमधाम से मनाया गया गोवर्धन पूजा का त्योहार, नहीं मिला गोबर तो रंगोली से बने भगवान

शहरवासियों ने अपने घरों में पूरी आस्था के साथ गाय के गोबर से गिरिराज गोवर्धन की आकृति बनाकर विधि विधान से पूजा की। सेक्टर डेल्टा एक स्थित पीपल महादेव मंदिर गामा एक स्थित गौरीशकंर मंदिर समेत अन्य मंदिरों में पूजा अर्चना की गई।

By Prateek KumarEdited By: Published: Sun, 15 Nov 2020 07:21 PM (IST)Updated: Sun, 15 Nov 2020 07:22 PM (IST)
ग्रेटर नोएडा: धूमधाम से मनाया गया गोवर्धन पूजा का त्योहार, नहीं मिला गोबर तो रंगोली से बने भगवान
सोसायटियों से लेकर ग्रामीण अंचलों तक हुई भगवान अन्नकूट की पूजा।

ग्रेटर नोएडा, अजब। दीपावली के दूसरे दिन रविवार को गोवर्धन पर्व बड़े धूमधाम एवं उल्लास के साथ मनाया गया। शहरवासियों ने अपने घरों में पूरी आस्था के साथ गाय के गोबर से गिरिराज गोवर्धन की आकृति बनाकर विधि विधान से पूजा की। सेक्टर डेल्टा एक स्थित पीपल महादेव मंदिर, गामा एक स्थित गौरीशकंर मंदिर समेत अन्य मंदिरों में पूजा-अर्चना की गई। जहां पर गाय का गोबर उपलब्ध नहीं था, वहां पर लोगों ने रंगोली के रंगों से भगवान की आकृति बनाकर उनकी विधि-विधान से पूजा की। भक्तों ने भगवान गोवर्धन को अन्नकूट का भोग लगाया। वहीं, सेक्टरों के मंदिरों में भी भक्तों ने सामूहिक रूप से भगवान गोवर्धन की पूजा की। सेक्टर अल्फा, बीटा, गामा, स्वर्णनगरी समेत विभिन्न सेक्टरों में भी विधि-विधान से भगवान गोवर्धन की पूजा हुई। जबकि गांवों में समूह बनाकर लोगों ने एक दूसरे के घर जाकर गोवर्धन की पूजा की।

loksabha election banner

इसलिए होती है गोवर्धन पूजा

गोवर्धन पूजा के बारे में मान्यता है कि देवराज इंद्र का घमंड तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने इंद्र की पूजा करने की बजाय गोवर्धन पर्वत की पूजा करने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया। जब इंद्र को इस बात का पता चला तो उन्होंने पूरे गोकुल गांव को नष्ट करने व कृष्ण को अपनी शक्तियों का परिचय देने के लिए भारी बारिश करा दी। गांव में हाहाकार मच गया। तब भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपनी अंगुली पर उठा लिया और ग्रामीणों की रक्षा की। सात दिन तक लगातार इंद्र ने अपना कहर बरपाया, लेकिन किसी भी ग्रामीणों को क्षति नहीं पहुंची। तब से भगवान श्रीकृष्ण को गोवर्धन के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन मंदिरों में काफी संख्या में लोग गोवर्धन भगवान की पूजा करते है।

डेल्टा-दो में हुई गोवर्धन पूजा

सेक्टर डेल्टा दो में गोवर्धन पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर आलोक नागर, दीपक नागर, सुमित बिधूड़ी, आदित्य नागर, युवराज सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

अग्रसेन भवन में नहीं हुई सामूहिक गोवर्धन पूजा

महाराजा अग्रसेन वैश्य सेवा समिति द्वारा अग्रसेन भवन में हर साल आयोजित होने वाली गोवर्धन पूजा का इस साल आयोजन नहीं किया। बता दें कि इस पूजा में बड़ी संख्या में लोग एकत्र होते थे। समिति सदस्यों के मुताबिक कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रसार के चलते इस बार गोवर्धन पूजा का आयोजन न करने का फैसला लिया गया था। 

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.