विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

School Close in Noida: नोएडा में दो दिन के लिए बंद रहेंगे सभी स्कूल, जानिए क्या है वजह

By Jagran NewsEdited By: Geetarjun
Published: Mon, 18 Sep 2023 04:31 PM (GMT+05:30)Updated: Mon, 18 Sep 2023 04:54 PM (GMT+05:30)

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में जिलाधिकारी ने 21-22 सितंबर को 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रखने का ...और पढ़ें

गौतमबुद्ध नगर जिले में 21 और 22 सितंबर को बंद रहेंगे सभी स्कूल।
गौतमबुद्ध नगर जिले में 21 और 22 सितंबर को बंद रहेंगे सभी स्कूल।

HighLights

  1. गौतमबुद्ध नगर जिले में 22 सितंबर को 12वीं तक के स्कूल बंद रहेंगे।
  2. ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो और मोटो जीपी भारत का हो रहा है आयोजन।

नोएडा, जागरण संवाददाता। School Holiday in Noida: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में जिलाधिकारी ने 21 और 22 सितंबर को 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रखने का निर्देश दिया है। यह कदम जिले में होने वाली मोटो जीपी (Moto GP Bharat) और यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (UP International Trade Show) के आयोजन को लेकर उठाया गया है।

जिला विद्यालयी निरीक्षक ने बताया कि रूट डायवर्जन और सुरक्षा-व्यवस्था को देखते हुए 21 सितंबर दोपहर दो बजे के बाद और 22 सितंबर को पूरे दिन स्कूलों में अवकाश रहेगा। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 21 और मोटो जीपी भारत 22 सितंबर से शुरू होगी।

बुद्धा इंटरनेशनल सर्किट

सभी तरह के स्कूल रहेंगे बंद

आदेश के अनुसार, 12वीं तक सभी तरह के स्कूल बंद रहेंगे। सरकारी, निजी स्कूल, सीबीएसई, आईसीएसई और यूपी बोर्ड के सभी स्कूल बंद रहेंगे। प्रशासन ने सभी स्कूलों को निर्देश दिया है कि वो इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन कराने का कष्ट करें।

नोएडा में लगाई धारा-144

नोएडा पुलिस ने शनिवार से गौतमबुद्ध नगर जिले में सीआरपीसी की धारा 144 लागू कर दी है। इसके तहत पांच या पांच से अधिक लोगों के जमावड़े, धार्मिक, राजनीतिक जुलूसों और सार्वजनिक समारोह पर प्रतिबंध लगा दिया है। पुलिस का यह आदेश 15 सितंबर को खत्म हुए प्रतिबंधों के बाद आया है।

ये भी पढ़ें- मोटो जीपी और यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के लिए नोएडा-ग्रेटर नोएडा तैयार, ट्रैफिक के लिए बना खास प्लान

कंपनिंयों से की वर्क फ्रॉम होम की अपील

पुलिस ने कंपनियों के प्रतिनिधियों से अपील कि वह अपने वहां आयोजन के दौरान वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा दें, जिससे सड़क पर यातायात का दबाव कम रहे। बता दें नोएडा और ग्रेटर नोएडा 20 हजार से ज्यादा औद्योगिक इकाइयां है। इनमें विदेशी कंपनी भी हैं।

कब से कब तक होंगे आयोजन

एक्सपो मार्ट में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 21 से 25 सितंबर तक और ग्रेटर नोएडा में 22 से 24 सितंबर तक बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में मोटोजीपी भारत का आयोजन होना है।