ग्रेटर नोएडा : इंडस्ट्रियल एरिया के वेयर हाउस में लगी आग, लाखों का नुकसान
ग्रेटर नोएडा के कासना स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में डी 44 में बनी मेंथा आयल के वेयर हाउस में अचानक रात 12 बजे के आसपास आग लग गयी।
ग्रेटर नोएडा, जेएनएन। थाना साइट पांच स्थित मेंथा आयल के वेयर आउस में रविवार देर रात आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में पूरे वेयर हाउस को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना के बाद पहुंचे दमकल के 15 वाहनों ने लगभग आठ घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया। आग में किसी कर्मचारी के हताहत होने की आशंका नहीं है।
आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। कोतवाली प्रभारी प्रभात दीक्षित ने बताया साइट पांच में बी अरोमैटिव फैक्ट्री है। साथ ही पास में वेयर हाउस भी है। जहां पर हजारों लीटर मेंथा आयल रखा हुआ था। रात में लगभग एक बजे वेयर हाउस में आग लग गई। कर्मचारियों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
कर्मचारियों ने आग की सूचना फायर विभाग को दी। शुरू में फायर विभाग के दो वाहन आए। आग की विभीषिका को देखते हुए आसपास के फायर स्टेशन से 10 वाहन और बुलाए गए। आयल होने के कारण अाग तेजी से फैल रही थी। लगभग सात से आठ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।