दिल्ली कूच कर रहे किसानों को जीरो प्वाइंट पर रोका गया, जानिए अन्नदाता के गुस्से का कारण
पुलिस ने किसानों से आह्वान किया कि कोरोना के बढ़ते प्रकोप व स्थिति को देखते हुए वापस लौट जाएं। एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा विशाल पांडेय ने किसानों से वार्ता की। किसानों ने गिरफ्तारी का ऐलान कर दिया। इसके बाद उन्होंने ज्ञापन सौंपा।
ग्रेटर नोएडा, प्रवीण विक्रम सिंह। किसान विरोधी अध्यादेश पर विरोध दर्ज कराने के लिए ग्रेटर नोएडा से दिल्ली कूच कर रहे किसानों को यमुना एक्सप्रेस वे के जीरो प्वाइंट पर रोक लिया गया। पुलिस ने किसानों से आह्वान किया कि कोरोना के बढ़ते प्रकोप व स्थिति को देखते हुए वापस लौट जाएं। एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा विशाल पांडेय ने किसानों से वार्ता की। किसानों ने गिरफ्तारी का ऐलान कर दिया। एडिशनल डीसीपी के समझाने पर किसान डीसीपी राजेश ग्रेटर नोएडा राजेश सिंह को ज्ञापन देकर वापस लौट गए।
किसान विरोधी अध्यादेश पर विरोध दर्ज कराने के लिए दिल्ली कूच का था प्लान
संगठन के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी नीरज भाटी ने बताया कि भारतीय किसान यूनियन अंबावता के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल अंबावता के आह्वान पर किसान विरोधी अध्यादेश पर विरोध दर्ज कराने के लिए बृहस्पतिवार को ग्रेटर नोएडा से दिल्ली की तरफ कूच किया गया था।
जीरो प्वाइंट पर रोका गया
जीरो प्वाइंट पर किसानों को रोक दिया गया। सभी कार्यकर्ताओं को डीसीपी कार्यालय ग्रेटर नोएडा ले जाया गया। किसानों की बढ़ती भीड़ को देखकर उनको छोड़ा गया। रिहाई के बाद संगठन के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने डीसीपी ग्रेटर नोएडा को ज्ञापन सौंपा।
क्या है किसानों की मांगें
किसानों ने मांग है कि तीनों किसान विरोधी कानून को तुरंत वापस लिया जाए एवं न्यूनतम समर्थन मूल्य पर पूरी फसल खरीद की गारंटी का कानून बनाया जाए। संपूर्ण भारत के किसानों को कर्ज मुक्त किया जाए। स्वामीनाथन आयोग के अनुसार फसल की लागत मूल्य पर 50 प्रतिशत मुनाफा सी टू व 50 प्रतिशत फार्मूला के तहत दिया जाए।
इस मौके पर मेरठ मंडल अध्यक्ष नरेश चपरगढ़, युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक नागर, दिनेश बैसोया, राजकुमार रूपाबास, राजपाल भगत, नरेंद्र भाटी, संदीप चंदेला, सुखपाल, संजय कसाना, मनोज भगत, जितेंद्र भाटी, महेश नागर, नितिन भाटी, दीपक शर्मा, आदेश बैसोया, महेश नागर, राहुल यादव, जयनारायण, मुकेश शर्मा, सतवीर नागर, मेघराज नागर सहित कई अन्य किसान मौजूद रहे।
Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो