Move to Jagran APP

Farmers Protest: भानु के प्रदेश अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने 5 दिन बाद समाप्त की भूख हड़ताल

चिल्ला बार्डर पर धरना प्रदर्शन के बाद भूख हड़ताल पर बैठे भारतीय किसान यूनियन (भानु) के प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह व प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. तरुण शर्मा ने बृहस्पतिवार युवा कार्यकर्ताओं और दंडी आश्रम स्वामी कृष्णा के अनुरोध पर जूस पीकर अपनी भूख हड़ताल समाप्त की।

By Vinay TiwariEdited By: Published: Thu, 17 Dec 2020 07:01 PM (IST)Updated: Thu, 17 Dec 2020 07:01 PM (IST)
Farmers Protest: भानु के प्रदेश अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने 5 दिन बाद समाप्त की भूख हड़ताल
बीते 5 दिनों से भू्ख हड़ताल पर बैठे थे प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह और उपाध्यक्ष।

जागरण संवाददाता, नोएडा। चिल्ला बार्डर पर धरना प्रदर्शन के बाद भूख हड़ताल पर बैठे भारतीय किसान यूनियन (भानु) के प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह व प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. तरुण शर्मा ने बृहस्पतिवार युवा कार्यकर्ताओं और दंडी आश्रम स्वामी कृष्णा के अनुरोध पर जूस पीकर अपनी भूख हड़ताल समाप्त की। हालांकि उन्होंने नए कृषि कानूनों के विरोध में शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन को जारी रखने की बात कही है। 

loksabha election banner

रविवार व सोमवार से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करने के बाद दोनों किसान नेताओं की तबीयत लगातार खराब होती जा रही थी। बुधवार को उनकी स्वास्थ्य जांच के लिए एक टीम भी पहुंची थी। दोनों को अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी थी, लेकिन उन्होंने इन्कार कर दिया था। बृहस्पतिवार को दोनों की भूख हड़ताल खत्म किए जाने के फैसले से वरिष्ठ किसान नेता नाराज दिखाई दिए। उन्होंने दोनों को भूख हड़ताल समाप्त करने से कई बार रोका भी, लेकिन वह नहीं माने। राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने कहा कि दोनों युवा नेता पार्टी की जान है। उनके भूख हड़ताल पर जाने से कार्यकर्ताओं में निराशा थी। इसलिए उनकी भूख हड़ताल खत्म कराई गई है।

बाबा राम सिंह को दी श्रद्धांजलि 

भानु कार्यकर्ताओं ने कुंडली बार्डर पर कृषि कानूनों को रद करवाने की मांग को लेकर खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने वाले करनाल के गुरुद्वारा नानकसर सिंगड़ा के प्रमुख बाबा राम सिंह को श्रद्धांजलि दी। किसानों ने दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी। किसानों ने उनकी कहा कि उनके बलिदान को जाया नहीं जाने दिया जाएगा। सरकार से कृषि कानूनों के विरोध में लड़ाई आगे भी जारी रहेगी।

अरविंद सिंह पंवार को राष्ट्रीय सचिव की कमान 

भानु ने अरविंद सिंह पंवार को राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी सौंपी है। संगठन में संदीप खंडेलवाल, ललित कुमार, तेजेंद्र कौर अमित ठाकुर को नई जिम्मेदारी दी गई है। भानु अध्यक्ष ने कहा कि यह युवा कार्यकर्ता संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे। 

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.