यमुना एक्सप्रेसवे पर ट्रैक्टर चालक से तमंचे के बल पर 8 लाख रुपये की लूट Greater Noida News
दनकौर कोतवाली क्षेत्र स्थित यमुना एक्सप्रेसवे पर अज्ञात बदमाशों ने तमंचा के बल पर आठ लाख रुपये की लूट लिया।
ग्रेटर नोएडा, [मुस्तकीम खान]। दनकौर कोतवाली क्षेत्र स्थित यमुना एक्सप्रेसवे पर अज्ञात बदमाशों ने तमंचा के बल पर आठ लाख रुपये की लूट लिया। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मूलरूप से जहांगीरपुर गांव निवासी दीपक कुमार ट्रैक्टर चालक हैं। ये सभी पैसे एक आढ़ती का बताया जा रहा है।
मंगलवार को पीड़ित यमुना एक्सप्रेसवे होते हुए जहांगीरपुर के लिए जा रहा था। आरोप है कि मंगलवार सुबह करीब 10 बजे पीड़ित ट्रैक्टर चालक यमुना एक्सप्रेसवे के दनकौर क्षेत्र में पहुंचा। आरोप है कि इस दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक ट्रैक्टर के पास आये और चलते हुए ट्रैक्टर में एक बदमाश चढ़ गया। आरोप है कि इस दौरान बदमाशों ने ट्रैक्टर चालक पर तमंचा तान दिया और ट्रैक्टर के टूल में रखे आठ लाख रुपये लूटकर फरार हो गया।
पुलिस कर रही है जांच
घटना के बाद पीड़ित ने दनकौर पुलिस को मामले की जानकारी दी। पीड़ित द्वारा सूचना दिए जाने पर दनकौर पुलिस यमुना एक्सप्रेसवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपित को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि लूटने वालों को पैसे के बारे में पहले से जानकारी थी।