Navratra 2020: नवरात्र के आठवें दिन भक्त कन्या के रूप में पूजेंगे 9 देवियों को
Navratra 2020 नवरात्र के आठवें दिन दुर्गा अष्टमी पर शनिवार को भक्त सुबह अपने घरों और मंदिरों में मां का पूजन करेंगे। इसके बाद हवन पूर्णाहुति करेंगे। इसके बाद भक्त कन्याओं को पूजन करेंगे। इसकी तैयारी जारी है।
नोएडा [पारुल रांझा]। शारदीय नवरात्री की अष्टमी तिथि पर शनिवार को भक्त हवन पुर्णाहुति करेंगे। इसके लिए घरों में तैयारी भी चल रही है। इसके बाद कन्या के रूप में नौ देवी का पूजन करेंगे। वहीं, शहर के मंदिरों में भी पूजन का कार्यक्रम होगा। भक्तों की भीड़ को देखते हुए विशेष इंतजाम किए गए हैं। सेक्टर-19 सनातन धर्म मंदिर, सेक्टर-20 हनुमान मंदिर, सेक्टर-100 वोडा महादेव मंदिर, सेक्टर-12 गायत्री चेतना केंद्र, सेक्टर-71 शिव शक्ति मंदिर समेत अनेक मंदिरों में भक्तों ने मां के दर्शन के लिए सीमित संख्या में भक्तो को प्रवेश मिलेगा।
हवन पूर्णाहुति व नो कन्या का पूजन
दुर्गा अष्टमी पर शनिवार को भक्त सुबह घरों और मंदिरों में मां का पूजन करेंगे। इसके बाद हवन पूर्णाहुति करेंगे फिर भक्त कन्याओं का पूजन करेंगे। सेक्टर-20 हनुमान मंदिर में हवन और पूर्णाहुति का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसमें 21 कन्याओं का शारीरिक दूरी के साथ पूजन कर भोजन कराया जाएगा। सेक्टर-19 सनातन धर्म मंदिर में शनिवार रात्रि 11 बजे से लेकर रविवार सुबह आठ बजे तक पंडितों द्वारा हवन किया जाएगा, इसके बाद शनिवार सुबह पुर्णाहुति की जाएगी। इसके बाद भगवान राम का अभिषेक जन्मोत्सव मनाया जाएगा।
कोरोनाकाल में नहीं मिल पा रही कन्याएं
नवरात्र पर कन्या पूजन के लिए भक्तों को परेशानी उठानी पड़ रही है। शनिवार को कन्या पूजन के लिए भक्तों को कन्याएं नहीं मिल रही है। सेक्टर-12 की विभा ने बताया कि कन्या पूजन के लिए अभिभावक कन्याओं को भेजना नहीं चाहते है। इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं, पंडितों के अनुसार जिन लोगों को कन्या न मिले, तो ऐसी स्थित में कन्या पूजन के लिए यथा संभव राशन और दक्षिणा मंदिर, गौ शाला या जरूरत मंद को दान कर सकते है। इससे कन्या पूजन का फल मिलेगा।
Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो