Greater Noida Accident: मेट्रो के पिलर से टकराई तेज रफ्तार स्कार्पियो, दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्र की मौत
Greater Noida Car Accident बीटा दो कोतवाली क्षेत्र में डोमिनोज गोलचक्कर पर तेज रफ्तार अनियंत्रित स्कार्पियो गोलचक्कर की रेलिंग तोड़ते हुए मेट्रो के पिलर से टकरा गई। घटना में एक युवक की मौत हो गई गाड़ी में बैठे चार अन्य लोग घायल हो गए।
नोएडा, जागरण संवाददाता। बीटा दो कोतवाली क्षेत्र में डोमिनोज गोलचक्कर पर तेज रफ्तार अनियंत्रित स्कार्पियो गोलचक्कर की रेलिंग तोड़ते हुए मेट्रो के पिलर से टकरा गई। घटना में एक युवक की मौत हो गई, गाड़ी में बैठे चार अन्य लोग घायल हो गए।
मृतक अंश मूलरूप से झांसी का रहने वाला था। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकाम की पढ़ाई कर रहा था और कल्याण विहार में रहता था।
पार्टी करने गया था युवक
पुलिस ने बताया कि पांच दोस्त अल्फा दो सेक्टर में पार्टी करने आए थे। अंश अपने एक दोस्त की गाड़ी लेकर दोस्तों के साथ आया था। शुक्रवार सुबह लगभग चार बजे पार्टी के बाद वह वापस जा रहे थे। गाड़ी अंश चला रहा था। पुलिस ने बताया कि अनियंत्रित गाड़ी मेट्रो के पिलर से टकरा गई।
ये भी पढ़ें- Noida: एनिमल शेल्टर होम से गायब हो गए पुलिस के जमा कराए 110 बकरे, बेचने के बाद मैनेजर बोला- मर गए सभी
एयर बैग खुलने के बाद भी लगी चोट
घटना के बाद गाड़ी में आगे की तरफ लगे दोनों एयर बैग खुल गए, बावजूद अधिक चोट लगने से अंश की मौत हो गई। गाड़ी में बैठे अन्य दोस्त देव अग्रवाल, पुलकित, प्रियांशु और निशांत घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल लोगों का इलाज चल रहा है, सभी लोग खतरे से बाहर हैं। पुलिस ने बताया घटना की सूचना अंश के स्वजन को दी गई थी। पोस्टमार्टम के बाद अंश का शव उनके स्वजन को दे दिया गया।