शहर की खूबसूरती को बदनुमा बना रहे अवैध होर्डिंग पोस्टर, प्राधिकरण ने अभी तक नहीं चलाया अभियान
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सड़के अवैध यूनिपाेल व होर्डिंगों से गुलजार है। कई बार शिकायत भी की। शिकायत के बाद प्राधिकरण का दस्ता हटाता भी है लेकिन अगले ही दिन नए होर्डिंग व यूनिपोल खड़े दिखाई देते हैं।
ग्रेटर नोएडा, अजब सिंह भाटी। ग्रेटर नोएडा, अजब सिंह भाटी। शहर में अवैध तरीके से लगे होर्डिंग पोस्टर शहर की खूबसूरती बिगाड़ रहे हैं। शहर में ऐसा कोई चाैक चौराहा नहीं जहां अवैध होर्डिंग्स की भरमार न हो। अवैध होर्डिंग व यूनी पोल लगातार हादसों का कारण बन रहे हैं। पिछले साल ग्रेटर नोएडा वेस्ट में अवैध यूनिपोल गिरने से एक मोटरसाइकिल सवार युवक व बुजुर्गं महिला बुरी तरह चौटिल हो गई थी। बावजूद इसके प्राधिकरण व प्रशासनिक अमला अवैध यूनिपोल व होर्डिंग को लेकर उदासीन है। होर्डिंग्स लगाने में सुरक्षा मानकों का भी ध्यान नहीं रखा जा रहा है।
बंधाई संदेशों के पोस्टरों से पटा शहर : दीपावली नजदीक आते ही शहर बंधाई संदेशों के होर्डिंग व पोस्टरों से अटा पड़ा है। चारों तरफ बंधाई संदेशों के होर्डिंग्स की भरमार है। शहर में होर्डिंग्स का कारोबार तेजी से फल-फूल रहा है। बंधाई संदेशों के साथ व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, औद्योगिक इकाईयों, शैक्षिक संस्थाओं, निजी नर्सिंग होम, राजनीतिक दलों के होर्डिंग्स शामिल है। रसूखदार व ऊंची पहुंच के कारण इन पर जिला प्रशासन व प्राधिकरण के अधिकारी भी कार्रवाई करने से बचते नजर आ रहे हैं।
इन स्थानों पर लगे अवैध होर्डिंग्स पोस्टर व यूनिपोल: ग्रेटर नोएडा वेस्ट गौर सिटी के समीप, किसान चौक, बिसरख गोलचक्कर, एलजी गोलचक्कर, अल्फा, बीटा गामा, ईटा, दादरी सूरजपुर, कुलेसरा आदि स्थानों पर अवैध होर्डिंग्स व यूनिपोल लगे है। ज्यादातर होर्डिंग बिना अनुमति के लगे है। जो प्रभावशाली लोगों के हैं।
-शहर में लगे अवैध होर्डिंग पोस्टर खूबसूरती पर दाग लगा रहे हैं। शहर में ऐसा कोई मार्ग नहीं जहां सार्वजनिक स्थल, चौराहे अथवा गोलचक्कर अवैध यूनिपोल व होर्डिंग्स से अटे न हो।
एक्टिव सिटीजन टीम लगातार इनके खिलाफ आवाज उठाता आ रहा हैं। शहर में इन्हें उतारने के लिए अभियान भी चलाया जाता है। लेकिन ऐसे लोगों पर प्रशासनिक स्तर से कार्रवाई न होने से ऐसे लोगों के हौसले बुलंद है।-हरेंद्र भाटी, एक्टिव सिटीजन टीम सदस्य
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सड़के अवैध यूनिपाेल व होर्डिंगों से गुलजार है। कई बार शिकायत भी की। शिकायत के बाद प्राधिकरण का दस्ता हटाता भी है, लेकिन अगले ही दिन नए होर्डिंग व यूनिपोल खड़े दिखाई देते हैं।
-सुमित बैसोया, निवासी लारेजिडेंसिया
Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो