कंपनी का कस्टोडियन 4 करोड़ लेकर फरार, नोएडा व दिल्ली पुलिस के बीच सीमा विवाद में उलझा मामला
लॉजी कैश कंपनी का एक कस्टोडियन मयूर विहार फेज 1 दिल्ली से करीब 4 करोड़ रुपए लेकर के 11 नवंबर से गायब है।
नोएडा, जागरण संवाददाता। सेक्टर 11 स्थित लॉजी कैश कंपनी का एक कस्टोडियन मयूर विहार फेज 1 दिल्ली से करीब 4 करोड़ रुपए लेकर के 11 नवंबर से गायब है। कंपनी की तरफ से इस मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। नोएडा और दिल्ली पुलिस के बीच या मामला सीमा विवाद में उलझा हुआ है अबतक कही एफआईआर दर्ज नही हुई है।
नोएडा पुलिस के अनुसार 11 नवंबर की सुबह सेक्टर 11 स्थित लाजी कैश कंपनी के कर्मचारी करीब चार करोड़ रुपया लेकर दिल्ली में मयूर विहार फेज 1स्थित निजी बैंक के चेस्ट पर गए थे। वहां कंपनी का कस्टोडियन कैश लेकर रुक गया व अन्य कर्मचारी कंपनी अधिकारियों के बुलाने पर कही और कैश ले जाने के लिये वापस आ गए। नोएडा पुलिस के अनुसार उसके बाद से ही कस्टोडियन दिल्ली से गायब है।
कोतवाली सेक्टर 24 प्रभारी रामपाल सिंह का कहना है कस्टोडियन का नाम धर्मेश बताया जा रहा है। उसके घर वालो ने जब उसकी खोजबीन शुरू की व कम्पनी पहुँचे उसके बाद मामला पुलिस तक पहुँचा। सुबह करीब साढ़े नौ बजे कस्टोडियन मयूर विहार एक मे था व वहां से गायब है। घटनास्थल दिल्ली का है लिहाजा यहां कोई एफआईआर दर्ज नही की गई है।
दिल्ली पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। उधर दिल्ली पुलिस के एक सीनियर अधिकारी का कहना है कि कस्टोडियन दिल्ली में आया ही नहीं है। बैंक व उसके आसपास की फुटेज की जांच की गई है। उधर, 11 नवंबर को हुई इस घटना के बाद 3 दिन बीत चुके हैं लेकिन अब तक इस मामले में कहीं भी एफआइआर दर्ज नहीं हुई है।एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि कस्टोडियन के साथ गए अन्य कर्मचारी दिल्ली से वापस आ गए थे व कस्टोडियन दिल्ली से ही कैश लेकर गायब है। इस प्रकरण की जांच दिल्ली पुलिस ही कर रही है।
दिल्ली-एनसीआर की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक