Move to Jagran APP

लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिड़ला ने कहा- संस्कृति, रिवाज, परंपरा में खास है भारत

दीपावली के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भारतीय व विदेशी छात्रों ने भाग लिया। विदेशी छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी दी गई जिसे सभी ने सराहा।

By Edited By: Published: Tue, 22 Oct 2019 08:46 PM (IST)Updated: Tue, 22 Oct 2019 09:52 PM (IST)
लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिड़ला ने कहा- संस्कृति, रिवाज, परंपरा में खास है भारत
लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिड़ला ने कहा- संस्कृति, रिवाज, परंपरा में खास है भारत

ग्रेटर नोएडा, जागरण संवाददाता। शारदा विश्वविद्यालय में अंतराष्ट्रीय सहयोग परिषद के साथ भारतीय व विदेशी छात्रों के लिए दीपावली उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भारतीय व विदेशी छात्रों ने भाग लिया। विदेशी छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिड़ला, प्राथमिक शिक्षा मंत्री डा. सतीश चंद्र द्विवेदी और सांसद डा. महेश शर्मा थे।

loksabha election banner

छात्रों ने दी रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्‍तुति

छात्रों ने विभिन्न कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुति दी। प्रस्तुति ने सभी का दिल जीत लिया। सभी ने एक दूसरे को दिवाली की बधाई दी। इस अवसर पर विवि के चांसलर पीके गुप्ता ने कहा ओम बिड़ला गुणवत्ता, निपुणता और तत्परता की छवि के व्यक्ति हैं। वह विभिन्न माध्यमों के द्वारा सामाजिक सेवा, राष्ट्र सेवा, गरीब, वृद्ध, विकलांग और असहाय महिलाओं की सहायता करने में रुचि रखते हैं। प्रो. चांसलर वाईके गुप्ता ने कहा की दीप शब्द का अर्थ है प्रकाश और अवली का अर्थ है एक पंक्ति। इसलिए दीपावली का अर्थ है रोशनी की एक पंक्ति।

सभी को दी दीपावली की बधाई

डॉ. महेश शर्मा कहा शारदा विवि व अस्पताल ने देश की पहचान को विदेश में भी मजबूत किया है। डा. सतीश चंद्र द्विवेदी ने सभी को दिवाली की बधाई दी। कहा त्योहार को प्यार व उल्लास के साथ मनाएं। विवि के वाईस चांसलर डा. जीआरसी रेड्डी ने कहा शारदा विश्वविद्यालय में 80 देशों के विद्यार्थी शिक्षा के साथ-साथ भारतीय संस्कृति भी ग्रहण कर रहे हैं।

एकता से भारत की पहचान

ओम बिड़ला ने कहा अनेकता में एकता सिर्फ कुछ शब्द नहीं हैं, बल्कि यह एक ऐसी चीज है जो भारत जैसे सांस्कृतिक और विरासत में समृद्ध देश पर पूरी तरह लागू होती है। कुछ आदर्श वाक्य या बयान, भारत के उस दर्जे को बयां नहीं कर सकते जो उसने विश्व के नक्शे पर अपनी रंगारंग और अनूठी संस्कृति से पाया है।  रिश्तों में गर्माहट और उत्सवों में जोश के कारण यह देश विश्व में हमेशा अलग ही नजर आया।

देश की जिंदादिली से सैलानी होते हैं आकर्षित

देश की उदारता और जिंदादिली ने बड़ी संख्या में सैलानियों को इस जीवंत संस्कृति की ओर आकर्षित किया। देवताओं की इस धरती में संस्कृति, रिवाज और परंपरा से लेकर बहुत कुछ खास रहा है। वहीं दूसरी ओर कार्यक्रम से पहले सांसद डा. महेश शर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने ओम बिड़ला का एक्सपो मार्ट गोलचक्कर पर स्वागत किया।

दिल्‍ली-एनसीआर की खबरों को पढ़ने के लिए यहां करें क्‍लिक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.