Move to Jagran APP

Noida Weather Forecast: पहाड़ों से आ रही सर्द हवाओं ने दिल्ली-एनसीआर में बढ़ाई ठंड, 2 डिग्री तक जा सकता है पारा

Noida Weather Forecast शनिवार को तापमान न्यूनतम पारा 4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। रविवार से एक बार फिर से कोहरा बढ़ेगा। उधर कड़ाके की ठंड के साथ जगह-जगह अलाव जलने शुरू हो गए हैं। वहीं कुछ लोग घर हीटर का प्रयोग करके ठंड से बच रहे हैं।

By JP YadavEdited By: Published: Sat, 19 Dec 2020 10:53 AM (IST)Updated: Sat, 19 Dec 2020 10:53 AM (IST)
Noida Weather Forecast: पहाड़ों से आ रही सर्द हवाओं ने दिल्ली-एनसीआर में बढ़ाई ठंड, 2 डिग्री तक जा सकता है पारा
कुछ लोग घर हीटर का प्रयोग करके ठंड से बच रहे हैं।

नोएडा [मोहम्मद बिलाल]। Noida Weather Forecast:  पहाड़ों से आ रही सर्द हवाओं ने उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ाने का काम किया है। नोएडा में शनिवार को सुबह घना कोहरा तो नहीं रहा, लेकिन शीत लहर चल रही है। वहीं न्यूनतम पारा 4 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। इससे पहले शुक्रवार को पूरे दिन चली शीतलहर ने धूप को बेअसर कर दिया, इसे कंपकंपी बढ़ी है, जो शनिवार को भी जारी है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक आगामी दिनों में तापमान में और अधिक गिरावट की संभावना है।

loksabha election banner

शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस के साथ सामान्य के साथ 3 डिग्री कम दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सामान्य से 7 डिग्री कम दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानी के मुताबिक इस बार पहाड़ों पर बर्फबारी समय से पहले हो गई है। इसकी वजह से मैदानी इलाकों में काफी ठंड देखी जा रही है। शीतलहर भी चल रही है, जिससे लोगों को ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसका सबसे ज्यादा असर सुबह-सबह काम पर निकलने वाले लोगों पर हो रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) के मुताबिक शुक्रवार को पूरे दिन सर्द हवाएं चलती रहीं। शनिवार को तापमान न्यूनतम पारा 4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। रविवार से एक बार फिर से कोहरा बढ़ेगा। उधर कड़ाके की ठंड के साथ जगह-जगह अलाव जलने शुरू हो गए हैं। वहीं कुछ लोग घर हीटर का प्रयोग करके ठंड से बच रहे हैं।

आने वाले दिन में सर्दी से राहत नहीं

स्काइमेट वेदर के मौसम विज्ञानी महेश पलावत ने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ इस समय उत्तर भारत की तरफ आ रहा है। इससे पश्चिम उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर में कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी। शीत लहर चलती रहेगी। इसका असर तापमान में भी देखने को मिलेगा। न्यूनतम के साथ अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। सुबह के समय धुंध की चादर छाई रहेगी।

 बच्चों व बुजुर्गों को सावधान रहने की जरूरत

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन,नोएडा  के अध्यक्ष डॉ. एनके शर्मा ने बताया कि ठंड बढ़ने के धूल, मिट्टी, धुएं के कण निचली सतह पर जमा हो जाते हैं, जो बाद में हवा में मिल जाते हैं। यह प्रदूषक तत्व मानव शरीर की श्वसन क्रिया को प्रभावित करते हैं। इससे गले में खराश, फेफड़े में संक्रमण, सीओपीडी, अस्थमा व वायरल इंफेक्शन की समस्या बढ़ जाती है। ठंड में बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। पहले से दूसरे बीमारियों से ग्रस्त मरीज भी सावधान रहें। बाहर निकलने से परहेज करें।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.