छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेंद्र सिंह बघेल ने कहा, यूपी में दो बार जाति व एक बार धर्म के आधार पर बनी सरकार
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरकार पर कटाक्ष करते हुए धर्म पर राजनीति करने वाली सरकार बताया। उन्होंने सपा बसपा व भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि दो बार जाति में एक बार धर्म के आधार पर सरकार बनी।
नोएडा [मोहम्मद बिलाल]। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरकार पर कटाक्ष करते हुए धर्म पर राजनीति करने वाली सरकार बताया। उन्होंने सपा बसपा व भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि दो बार जाति में एक बार धर्म के आधार पर सरकार बनी। इससे किसानों व आम जनता का क्या फायदा हुआ। कांग्रेस पार्टी धर्म जाति के बजाए मुद्दों की लड़ाई लड़ती है। यदि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी तो किसानों की 14 वर्ष से चली आ रही मांगों को पूरा किया जाएगा। उन्होंने नोटबंदी पर भी सरकार केंद्र व प्रदेश की सरकार को घेरा। कोरोना वायरस से लोगों की हुई मौतों पर सरकार को सरकार घेरते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने कहा कि धर्म की बातें करने वाले लाशों को कफन तक की व्यवस्था नहीं कर पाए। उन्होंने प्रदेश सरकार पर गौ माता पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि गोवंश के नाम पर गौशाला खोलने का योगी सरकार ने दावा किया।जबकि गोवंश सड़कों पर धक्का खाने को मजबूर है आवारा पशुओं की समस्या क्षेत्र में बड़ी विकराल रूप ले रही है ।गाय दुबली व गौशाला संचालक मोटे हो रहे हैं।
प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा टिकट में 40 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने पर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेंद्र सिंह बघेल पहले ही कह चुके हैं कि इसका चुनाव में कितना लाभ मिलेगा? कांग्रेस किसान, महिला, दलित, नौजवान की बात करती है। इसीलिए परिवर्तन लाना बेहद जरूरी है। कांग्रेस जनता की समस्याओं और 40 प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी को लेकर चल रही है। अब तक किसी पार्टी ने महिलाओं को सम्मान नहीं दिया है। यह पहली बार है कि कोई राजनैतिक दल महिलाओं को सम्मान देने के लिए उन्हें विधानसभा में प्रत्याशी बनाने में 40 प्रतिशत हिस्सेदारी दे रही है। महिलाएं कांग्रेस से लगातार जुड़ रही हैं। इसका लाभ निश्चित रूप से मिलेगा।