Move to Jagran APP

दिवाली बाद होगा नोएडा भाजपा पदाधिकारियों के नाम का एलान, इन दावेदारों की है चर्चा

नोएडा भाजपा महानगर अध्यक्ष पद के लिए पांच दावेदारों पर ही चर्चा चल रही है। 28 अक्टूबर के बाद किसी भी दिन इन दावेदारों के भाग्य का पिटारा खुल सकता है।

By Mangal YadavEdited By: Published: Tue, 22 Oct 2019 06:33 PM (IST)Updated: Tue, 22 Oct 2019 06:33 PM (IST)
दिवाली बाद होगा नोएडा भाजपा पदाधिकारियों के नाम का एलान, इन दावेदारों की है चर्चा
दिवाली बाद होगा नोएडा भाजपा पदाधिकारियों के नाम का एलान, इन दावेदारों की है चर्चा

नोएडा [आशुतोष अग्निहोत्री]। भाजपा में संगठन स्तर पर महत्वपूर्ण पद मिलने की उम्मीद देख रहे शहर के तमाम दावेदारों को दिवाली के बाद का इंतजार करना होगा। नोएडा महानगर में मंडल स्तर के पदाधिकारियों की स्थिति लगभग पूरी तरह से साफ हो चुकी है। सोमवार को चुनाव अधिकारी विधायक योगेंद्र उपाध्याय ने मेरठ क्षेत्रीय कार्यालय में संगठन पदाधिकारियों के साथ इस पर चर्चा भी की है।

loksabha election banner

28 अक्टूबर के बाद किसी भी दिन इन दावेदारों के भाग्य का पिटारा खुल सकता है। महानगर अध्यक्ष पद के लिए भी पांच दावेदारों पर ही चर्चा चल रही है। जातीय आंकड़ों को फिट करने के लिए इस बार महानगर अध्यक्ष का पद किसी वैश्य या क्षत्रिय के खाते में जा सकता है। संगठन सूत्रों की मानें तो सांसद और विधायक के बीच इस पर लगभग सहमति बन चुकी है।

इनमें से बनेंगे मंडलीय अध्यक्ष

संगठन सूत्रों के अनुसार, आठ मंडलों में से श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल से एक मात्र दावेदार पंकज झा का नाम लगभग फाइनल है। महाराणा प्रताप मंडल से राकेश सिंह, गोपाल गौड़ और पवन शर्मा दावेदार हैं। सरस्वती शिशु मंदिर मंडल से अशोक मिश्र और सत्यनारायन महावर, कृष्णा नगर मंडल से बबलू यादव व निर्मल सिंह दीनदयाल उपाध्याय मंडल से लोकेश कश्यप और भारतभूषण, सैनिक विहार से सूरजपाल राणा, दिनेश चौहान, वंदना शर्मा मुकेश गुप्ता और विक्रम सिंह धनखड़ दावेदार हैं। अटल बिहारी मंडल से दुलीचंद चौहान, जयराज भाटी, गो¨वद सिंह, कल्लू सिंह लोधी, घनश्याम झा, हरेंद्र वर्मा में से किसी एक को जिम्मेदारी मिलेगी। भगत सिंह मंडल से आनंद तिवारी और राममेहर कौशिक के नाम क्षेत्रीय कार्यालय को भेजे गए हैं।

अब पांच दावेदार शेष

महानगर में अध्यक्ष पद की ताजपोशी 20 नवंबर तक होनी है। वैसे तो इस पद के लिए लगभग 22 लोगों ने दावा किया था, लेकिन अब वर्तमान महानगर अध्यक्ष राकेश शर्मा, मनोज गुप्ता, युद्धवीर सिंह नीरज शर्मा और बृजपाल सिंह चौहान सहित पांच नाम ही सामने हैं। सूत्रों की मानें तो इस बार महानगर अध्यक्ष पद वैश्य या क्षत्रिय समाज को मिल सकता है।

चुनाव अधिकारियों को क्षेत्रीय कार्यालय में मंडल अध्यक्ष के संभावित पदाधिकारियों की लिस्ट के साथ बुलाया गया था। संभावितों की सूची कार्यालय में जमा कर दी है। दिवाली के बाद ही नए पदाधिकारियों की लिस्ट जारी होगी।

- योगेंद्र उपाध्याय, विधायक चुनाव अधिकारी नोएडा महानगर

केजरीवाल सरकार के Odd-Even Scheme को दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती

दिल्ली-एनसीआर की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.