Move to Jagran APP

Noida, UP Zila Panchayat Chunav 2021: भाजपा के अमित चौधरी बने जिला पंचायत अध्यक्ष, किसान आंदोलन के चलते जाट नेता पर लगाया था दांव

Noida UP Zila Panchayat Chunav 2021 किसी अन्य पार्टी के प्रत्याशी द्वारा चुनाव के लिए दावेदारी न करने के कारण अमित चौधरी निर्विरोध अध्यक्ष बने हैं। मंगलवार को जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने उन्हें जिला पंचायत अध्यक्ष बनने का प्रमाण पत्र दिया।

By Jp YadavEdited By: Published: Wed, 30 Jun 2021 01:54 PM (IST)Updated: Wed, 30 Jun 2021 01:54 PM (IST)
Noida, UP Zila Panchayat Chunav 2021:  भाजपा के अमित चौधरी बने जिला पंचायत अध्यक्ष, किसान आंदोलन के चलते जाट नेता पर लगाया था दांव
Noida, UP Zila Panchayat Chunav 2021: भाजपा के अमित चौधरी बने जिला पंचायत अध्यक्ष

ग्रेटर नोएडा, जागरण संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार अमित चौधरी गौतमबुद्ध नगर के नए जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। किसी अन्य पार्टी के प्रत्याशी द्वारा चुनाव के लिए दावेदारी न करने के कारण वह निर्विरोध अध्यक्ष बने हैं। मंगलवार को जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने उन्हें जिला पंचायत अध्यक्ष बनने का प्रमाण पत्र दिया।

loksabha election banner

गौरतलब है कि जिला पंचायत चुनाव में गौतमबुद्ध नगर में पांच सीट थी। चुनाव में तीन सीट पर भाजपा, एक पर बसपा व एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार विजयी हुए थे। ऐसे में भाजपा उम्मीदवार का जिला पंचायत अध्यक्ष बनना पहले ही तय हो गया था। जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए सिर्फ अमित चौधरी ने ही नामांकन किया था। मंगलवार को विधायक तेजपाल नागर, जिलाध्यक्ष विजय भाटी व अमित चौधरी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुए कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने उन्हें विजेता घोषित कर प्रमाण पत्र दिया।

अध्यक्ष बनने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने अमित को बधाई दी। उन्होंने कहा कि जिले के गांवों के विकास को प्राथमिकता दी जाएगी। जिला पंचायत के बजट से गांवों में विकास एवं निर्माण कार्य कराए जाएंगे। गांवों की समस्याओं का अविलंब समाधान कराया जाएगा।

गौतमबुद्धनगर में जाट नेता अमित चौधरी को बनाया था उम्मीदवार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जाटों को लुभाने के लिए ही गौतमबुद्धनगर से जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में अमित चौधरी पर ही दांव लगाया था। गौतम बुध नगर में जाटों की आबादी करीब 20 हजार है, अमित जाट समुदाय से आते हैं। पिछले दिनों भाजपा के पश्चिम उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने जिला इकाई और नवनियुक्त जिला पंचायत सदस्यों के साथ बैठक कर उनका मन टटोला था। गुर्जरों के विरोध के बावजूद आखिरकार अमित चौधरी का नाम ही तय हुआ था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.