अखिलेश बोले- अरे किस ने कहा आजम खान अकेले पड़ गए, पूरी पार्टी उनके साथ
अखिलेश यादव ने कहा कि मैनपुरी में हम अच्छी बढ़त के साथ चुनाव जीतने जा रहे हैं। इसके अलावा रामपुर और खतौली की सीट भी जीतेंगे। उन्होंने कहा कि लोग हमारे साथ हैं और मतदान भी हमारे पक्ष में होगा।
नोएडा, जागरण ऑनलाइन टीम। रामपुर से कई बार के विधायक रहे आजम खान पर आखिरकार सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने चुप्पी तोड़ी है। अखिलेश यादव ने कहा कि किस ने कहा कि आजम खान अकेले पड़ गए हैं, पूरी पार्टी उनके साथ है। सियासी गलियारों में कई दिन से यह चर्चाएं हैं कि आजम खान इन दिनों अखिलेश यादव से काफी नाराज हैं। आजम खान की विधायकी की सदस्यता रद्द होने के बाद 5 दिसंबर को रामुपर विधानसभा सीट पर चुनाव होना है।
Akhilesh Yadav: जो दंगा कराते हैं वही सत्ता में बैठे @JagranNews @yadavakhilesh @JagranNews #sambhal #upnews #Politics #akhileshyadav pic.twitter.com/NbsTgQQEKJ
— Mohammad Aqib Khan / عاقب / आक़िब (@aqibjournalist) December 1, 2022
Sambhal: अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला, कहा- जो दंगा कराते हैं वही सत्ता में
संभल पहुंचे थे अखिलेश, बोले जो सत्ता में वही करा रहे दंगा
संभल जिले के विधानसभा असमोली क्षेत्र के अंतर्गत पूर्व मंत्री विजेंद्र पाल सिंह की मृत्यु के बाद शोक संवेदना व्यक्त करने उनके पैतृक गांव फरीदपुर खुशहाल पहुंचे अखिलेश यादव ने सबसे पहले पूर्व मंत्री के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। समाजवादी पार्टी को का दंगाई कहने पर अखिलेश यादव ने तीखा हमला बोला और कहा कि जो दंगा कराते हैं वह इस समय सत्ता में है। इसलिए दंगा नहीं हो रहे हैं। इसका ट्रैक रिकार्ड उठा कर देख लिया जाए। नफरत फैलाने का काम करते हैं। नफरत फैलाने वाले बयान भी करते हैं।
आजम खान को परेशान किया गया : अखिलेश
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अरे किस ने कहा कि आजम खान अकेले हैं, पूरी पार्टी उनके साथ है। उन्होंने कहा कि आजम खान परेशान हैं, उन्हें परेशान किया गया है। राजनीति का यह तरीका नहीं है कि आप सत्ता में आए और दूसरे लोगों को परेशान करें। खत्म करने का काम करें। यह तरीका दक्षिणी राजनीति का था। अब वहां भी यह तरीका खत्म हो गया है। अब लोगों को जोड़ने का काम होना चाहिए तोड़ने का नहीं।