Move to Jagran APP

दीपावली के बाद नोएडा में चलेगा 51 घंटे का सफाई अभियान, एनजीओ के साथ मिलकर प्राधिकरण करेगा काम

नोएडा प्राधिकरण एक संस्था के साथ मिलकर 51 घंटे का विशेष सफाई अभियान चलेगा। 51 घंटे का यह अनवरत अभियान ऐसे स्थान पर चलाया जाएगा जहां गंदगी की भरमार है और लोग यहां कूड़ेदान के बाहर और खुले स्थान पर कूड़ा फेंकते हैं।

By Vinay TiwariEdited By: Published: Tue, 10 Nov 2020 06:10 PM (IST)Updated: Tue, 10 Nov 2020 06:10 PM (IST)
दीपावली के बाद नोएडा में चलेगा 51 घंटे का सफाई अभियान, एनजीओ के साथ मिलकर प्राधिकरण करेगा काम
दीवाली के बाद नोएडा में 51 घंटे तक चलेगा सफाई अभियान। (फाइल फोटो)

लोकेश चौहान, नोएडा। शहर के लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से नोएडा प्राधिकरण एक संस्था के साथ मिलकर 51 घंटे का विशेष सफाई अभियान चलेगा। 51 घंटे का यह अनवरत अभियान ऐसे स्थान पर चलाया जाएगा, जहां गंदगी की भरमार है और लोग यहां कूड़ेदान के बाहर और खुले स्थान पर कूड़ा फेंकते हैं।

loksabha election banner

यह संस्था इस अभियान से पहले उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में 36 घंटे से लेकर 111 घंटे का अनवरत सफाई अभियान चला चुकी है। संस्था द्वारा चलाए जाने वाले अभियान की शुरुआत 20 नवंबर से करने की तैयारी है। इसमें नोएडा प्राधिकरण के सफाईकर्मी सक्रिय रूप से शामिल होंगे। वहीं इसमें जन-सामान्य को भी जोड़ने की तैयारी की जा रही है। जिन जगहों पर ये सफाई अभियान चलाया जाएगा, उसकी पहचान की जा रही है। ऐसे स्थान की एक लिस्ट बनाई जाएगी फिर वहां पर ये अभियान चलेगा। 

निकुंज एजुकेशन सोयायटी द्वारा नोएडा में 51 घंटे का अनवरत विशेष सफाई अभियान चलाए जाने की तैयारी है। इसके लिए नोएडा प्राधिकरण के जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से बातचीत की गई है। संस्था प्रमुख निकुंज कुमार तोमर ने बताया कि सफाई कार्य में शामिल होने वाले 30 लोगों की टीम में 20 पुरुष और 10 महिलाएं होंगी। इसके अलावा लोगों को इसमें जोड़ने का कार्य किया जाएगा।

निकुंज बताते हैं कि इससे पहले वह 24 घंटे का विशेष अभियान अमेठी में, 36 घंटे का सिकंद्राबाद में, 51 घंटे का लखनऊ में, 80 घंटे का बुलंदशहर में और 111 घंटे का अभियान कानपुर में चला चुके हैं। अब नोएडा में 51 घंटे का अभियान चलाने की तैयारी है। जिन स्थानों पर सबसे अधिक गंदगी होगी, वहां सफाई की जाएगी। इसमें छिजारसी, बहलोलपुर और इसके आसपास का क्षेत्र अभी तय किया गया है। प्राधिकरण अधिकारियों के साथ बातचीत कर ऐसी जगह तलाशी जा रही है, जहां सबसे अधिक गंदगी है। जिससे इस विशेष अभियान का असर दिखाई दे और लोगों को सही मायनों में स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा सके। 

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.