Move to Jagran APP

UP Assembly Election 2022: संजय सिंह होंगे उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी का मुख्यमंत्री चेहरा

UP Assembly Election 2022 प्रदेश में चुनाव लड़ने की रणनीति बताते हुए प्रदेश सचिव ने बताया कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्य सभा सांसद संजय सिंह प्रदेश में पार्टी का मुख्यमंत्री चेहरा रहेंगे जिनके नेतृत्व में 2022 विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा।

By Mangal YadavEdited By: Published: Thu, 17 Dec 2020 06:01 PM (IST)Updated: Thu, 17 Dec 2020 06:16 PM (IST)
UP Assembly Election 2022: संजय सिंह होंगे उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी का मुख्यमंत्री चेहरा
आप नेता संजय सिंह की फाइल फोटो

नोएडा [सुनाक्षी गुप्ता]। आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल द्वारा उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद बृहस्पतिवार को आम आदमी पार्टी की प्रदेश सचिव मीनाक्षी श्रीवास्तव ने नोएडा में बैठक का आयोजन किया। पार्टी की तरफ से मीनाक्षी श्रीवास्तव को गौतमबुद्धनगर जिला प्रभारी नियुक्त किया गया। प्रदेश में चुनाव लड़ने की रणनीति बताते हुए प्रदेश सचिव ने बताया कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्य सभा सांसद संजय सिंह प्रदेश में पार्टी का मुख्यमंत्री चेहरा हो सकते हैं, जिनके नेतृत्व में 2022 विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा। आम आदमी पार्टी की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। 

loksabha election banner

प्रदेश सचिव ने कहा कि 2022 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की औपचारिक घोषणा के साथ ही आम आदमी पार्टी इसकी तैयारियों में जुट गई है, वहीं दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह के साथ सरकारी स्कूल के मुद्दे पर बहस की चुनौती को स्वीकार कर लिया है। जिसके लिए 22 दिसंबर को लखनऊ जा रहे हैं।

दिल्ली के विकास मॉडल पर उत्तर प्रदेश में लड़ेंगे चुनाव

नोएडा सेक्टर 15 में आयोजित हुई प्रेसवार्ता के दौरान गौतमबुद्धनगर के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र जादौन ने कहा कि आम आदमी पार्टी दिल्ली विकास मॉडल को उत्तर प्रदेश में भी लागू करेंगी। यहां भी बिजली-पानी, शिक्षा-स्वास्थ्य, रोजगार और महिला सुरक्षा के मुद्दों पर चुनाव लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अब तक जितनी भी पार्टियां आई उन्होंने सिर्फ जाति-धर्म के नाम पर ही चुनाव लड़ा है, जिसकी तस्वीर आम आदमी पार्टी के मैदान में उतरने के बाद बदलेगी। इस मौके पर जिला महासचिव व पार्टी प्रवक्ता संजीव निगम, जिला कोषाध्यक्ष पंडित उमेश गौतम, चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ बीपी सिंह, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दिलदार अंसारी, डॉ कपिल त्यागी, डॉ अनूप गुप्ता मौजूद रहे।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.