Move to Jagran APP

15 दिसंबर से यमुना एक्‍सप्रेसवे पर थम जाएगी रफ्तार, जानिए क्‍या होने वाला है बदलाव

Yamuna Expressway speed limit एक्सप्रेस-वे से गुजरने वाले वाहन इस गति सीमा का जमकर उल्लंघन करते हैं। जो हादसों की प्रमुख वजह है। इसलिए 15 दिसंबर से स्‍पीड लिमिट में बदलाव होगा।

By Prateek KumarEdited By: Published: Wed, 04 Dec 2019 06:02 PM (IST)Updated: Wed, 04 Dec 2019 06:02 PM (IST)
15 दिसंबर से यमुना एक्‍सप्रेसवे पर थम जाएगी रफ्तार, जानिए क्‍या होने वाला है बदलाव
15 दिसंबर से यमुना एक्‍सप्रेसवे पर थम जाएगी रफ्तार, जानिए क्‍या होने वाला है बदलाव

ग्रेटर नोएडा, जागरण संवाददाता। Yamuna Expressway speed limit: यमुना एक्सप्रेस-वे पर फर्राटा भरने वाले वाहनों की रफ्तार पर पंद्रह दिसंबर से ब्रेक लग जाएगा। दरअसल, सर्दियों में एक्सप्रेस-वे पर कोहरे के कारण होने वाले हादसों की आशंका को समाप्त करने के लिए यमुना प्राधिकरण वाहनों की अधिकतम रफ्तार सीमा को सौ किमी प्रति घंटा से घटाकर अस्सी किमी प्रति घंटा करने जा रहा है।

loksabha election banner

दो महीने के लिए होगी नई व्‍यवस्‍था

दो माह के लिए यह व्यवस्था लागू रहेगी। इसके बाद कोहरे की स्थिति को देखते हुए गतिसीमा पर फैसला लिया जाएगा। यमुना एक्सप्रेस-वे पर हल्के वाहनों के लिए रफ्तार सीमा सौ किमी प्रति घंटा व भारी वाहनों के लिए साठ किमी प्रति घंटा तय है।

जमकर होता है उल्‍लंघन

एक्सप्रेस-वे से गुजरने वाले वाहन इस गति सीमा का जमकर उल्लंघन करते हैं। जो हादसों की प्रमुख वजह है। वाहनों की रफ्तार पर अंकुश लगाने के लिए चालान व्यवस्था को प्रभावी बनाया गया है। इसके बावजूद निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन रुका नहीं है।

कोहरे में बढ़ जाती है हादसे की संभावना

कोहरे के दौरान एक्सप्रेस-वे पर हादसों की आशंका कई गुना बढ़ जाती है। पूर्व के वर्षों में एक्सप्रेस-वे पर कोहरे के दौरान वाहनों के आपस में टकराने की कई घटनाएं हो चुकी हैं। सर्दियों में कोहरे को देखते हुए यमुना प्राधिकरण एक्सप्रेस-वे पर वाहनों की गति सीमा को दो माह के लिए कम करने जा रहा है। पंद्रह दिसंबर से एक्सप्रेस-वे पर अधिकतम गतिसीमा सौ के बजाए अस्सी किमी प्रति घंटा होगी। पंद्रह फरवरी तक यह व्यवस्था लागू रहेगी। इसके बाद मौसम को देखते हुए गति सीमा अस्सी या सौ किमी प्रति घंटा करने का फैसला किया जाएगा।

आइए जानते हैं सुरक्षित सफर के लिए महत्‍वपूर्ण उपाय जो हमें करना चाहिए

  • - गाड़ी हेडलाइट की बीम लो पर रखें, इससे सामने वाली गाड़ी को और आपको दोनों को ही सहूलियत होगी।
  • - वाहन तय लेन में चलाएं खास कर कोहरे में एक ही लेन में चले। इससे दूसरी गाड़ियों को आने-जाने में सुविधा होगी और आप भी सुरक्षित रहेंगे।
  • -पीली लाइट को फॉलो करें, वाहन चालकों की सहूलियत के लिए सड़कों के किनारे पीली ईंट लगाई जाती है। चालकों को इसे फॉलो करना चाहिए।
  • - जब भी आप सड़क पर चल रहे हो तब आप दूसरी गाड़ियों से एक सुनिश्‍चित दूरी बनाए रखें।
  • - इंडीकेटर पर रखे ध्यान
  • - फॉग लाइट का लें सहारा
  • - वाहनों की स्पीड रखें नियंत्रित
  • - रेडियम टेप लगवा लें

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.