Move to Jagran APP

संशोधित : नौ मोरों को किया शिकार, एक गिरफ्तार

रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के आछेपुर गांव के पास शनिवार को राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार करते हुए पुलिस ने एक शिकारी को गिरफ्तार किया है जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके से नौ मृत मोरों के शव बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ वन्य जीव जंतु संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस फरार शिकारी की तलाश कर रही है। सूचना के बाद वन विभाग की टीम ने मोरों के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद दफना दिया है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 11 Jan 2020 07:39 PM (IST)Updated: Sun, 12 Jan 2020 06:11 AM (IST)
संशोधित : नौ मोरों को किया शिकार, एक गिरफ्तार
संशोधित : नौ मोरों को किया शिकार, एक गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, दनकौर : रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के आछेपुर गांव के पास शनिवार को राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार करते हुए पुलिस ने एक शिकारी को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके से नौ मोरों के शव बरामद कर आरोपितों के खिलाफ वन्य जीव जंतु संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मोरों के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद दफना दिया।

loksabha election banner

रबूपुरा कोतवाली प्रभारी विनीत कुमार ने बताया कि पुलिस टीम शनिवार दोपहर क्षेत्र में गश्त कर रही थी, तभी सूचना मिली कि कुछ लोग आछेपुर गांव में झाझर रोड के पास मोरों का शिकार कर रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस को देख दो शिकारियों ने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने पीछा कर एक शिकारी को दबोच लिया, जबकि उसका साथी वहां से फरार हो गया। शिकारी के पास से पुलिस ने नौ मोरों के शव बरामद किए हैं। इनमें तीन मादा मोर व छह बच्चे थे। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से एक चाकू, छूरी व अन्य सामान भी बरामद किया है। पकड़े गए शिकारी की पहचान ओमी निवासी डबल फाटक, रेलवे रोड मुरादाबाद के रूप में हुई है, जबकि फरार हुआ शिकारी ओमवीर है। गिरफ्तार आरोपित को जेल भेज दिया गया है। वन विभाग की टीम ने मोरों के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद दफना दिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.