सिदूर खेला के साथ आज होगी मां दुर्गा की विदाई
जागरण संवाददाता ग्रेटर नोएडा दुर्गा पूजा को लेकर पूरा माहौल भक्तिमय है। रविवार को बंगा
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा : दुर्गा पूजा को लेकर पूरा माहौल भक्तिमय है। रविवार को बंगाली समाज के लोगों ने महानवमी मनाकर मां दुर्गा की महाआरती के साथ पूजा की। बंगाली कल्चरल एसोसिएशन के बैनर तले ग्रेनो वेस्ट के दादा-दादी पार्क में 22 अक्टूबर से चल रहे दुर्गा महोत्सव में प्रतिमा का विसर्जन सोमवार को होगा। विदाई के दिन महिलाएं सिदूर खेला खेलती हैं। यह बंगाली समाज की प्राचीन परंपरा है। पहले महिलाएं मां दुर्गा को सिदूर अर्पित करेंगी। इसके बाद बंगाली समाज की सुहागिन महिलाएं एक दूसरे को सिदूर लगाकर पति की लंबी उम्र की कामना करेंगी। सेक्टर पाई स्थित कालीबाड़ी मंदिर में भी चल रहे दुर्गा महोत्सव के दौरान आयोजकों ने धुनुचि नृत्य की औपचारिकता पूर्ण करने के बाद रविवार को महानवमी का पूजन किया। दुर्गा पूजा पंडालों में महा नवमी पूजा के बाद मांग दुर्गा को पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ ही श्रद्धालुओं ने भोग अर्पित किया। दोपहर को कुमारी पूजा, भोग बलिदान के साथ शाम को संध्या आरती हुई। इस बार आयोजकों ने कोरोना महामारी के ²ष्टिगत सांस्कृतिक कार्यक्रम न करने का फैसला लिया था। धुनुचि व सिदूर खेला के लिए सीमित संख्या में ही लोग एकत्र होंगे। सिंदूर खेला के साथ मूर्ति विसर्जन आज
बंगाली कल्चरल एसोसिएशन के महासचिव सजल तिवारी ने बताया कि कोरोना के ²ष्टिगत इस बार माता की शोभायात्रा नहीं निकाली जाएगी। मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन प्रशासन द्वारा चयनति किए स्थान पर किया जाएगा। इसके साथ ही शारदीय दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में सेक्टर पाई स्थित कालीबाड़ी मंदिर में चल रही दुर्गा पूजा संपन्न हो जाने के बाद, इस बार सिदूर खेला का आयोजन नहीं होगा। कुछ महिलाएं इस उत्सव की औपचारिकता पूर्ण करेंगी। ताकि प्राचीन परंपरा कायम रह सके। शारदीय दुर्गा पूजा समिति के महासचिव मनिद्रा मंडल ने बताया कि मूर्ति के विसर्जन के लिए मंदिर प्रांगण में ही एक वैकल्पिक तालाब बनाया गया है।