तीन सौ से अधिक स्वयं सेवकों ने किया पथ संचलन
शहर के तीन सौ से अधिक स्वयं सेवकों ने गणवेश में रविवार को पथ संचलन किया। सुबह करीब साढ़े चार बजे सेक्टर 74 स्थित केप टाउन सोसयाटी से स्वयं सेवक निकले और करीब एक दर्जन सोसायटी व सेक्टर होते हुए करीब दो घंटे बाद फिर वहीं पथ संचलन कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम में सेक्टर 72 से सेक्टर 79, सेक्टर 119, 120, 121 शिवाजीनगर के स्वयं सेवकों ने हिस्सा लिया।
जागरण संवाददाता, नोएडा :
शहर के तीन सौ से अधिक स्वयं सेवकों ने गणवेश में रविवार को पथ संचलन किया। सुबह करीब साढ़े चार बजे सेक्टर 74 स्थित केप टाउन सोसायटी से स्वयंसेवक निकले और कई सोसायटी और सेक्टरों से होते हुए करीब दो घंटे बाद उसी स्थान पर पथ संचलन के कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम में सेक्टर 72 से सेक्टर 79, सेक्टर 119, 120, 121 शिवाजी नगर के स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया। इस दौरान सोसायटियों में स्वयंसेवकों पर लोगों ने पुष्प वर्षा की। कार्यक्रम के दौरान महानगर कार्यवाह सत्येन्द्र ¨सह, महानगर प्रचार प्रमुख मनीष गुप्ता, महानगर सह संपर्क प्रमुख पंकज कुमार, भाग संघ चालक सत्येन्द्र सुमन, बालेन्द्र ¨सह, धर्मेन्द्र कुमार, विनित सहित अन्य प्रमुख लोग शामिल हुए। महानगर प्रचार प्रमुख मनीष गुप्ता ने बताया कि संघ के छह उत्सवों में विजयदशमी उत्सव का स्थान बहुत महत्वपूर्ण है। इस दिन संघ की स्थापना की गयी थी। विजयदशमी के दिन संघ के सर संघचालक का उद्बोधन संघ की रीति नीति और सामाजिक परिप्रेक्ष्य को दर्शाता है। इस दिन पूरे देश में स्वयंसेवकों द्वारा शस्त्र पूजन किया जाता है और समाज को समरसता के सूत्र में पिरोने के लिए पूर्ण गणवेश में स्वयं सेवकों द्वारा पथ संचलन निकाला जाता है। इसी क्रम में 21 अक्टूबर को नोएडा महानगर के 14 नगरों में 11 नगरों में पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन हुआ था। रविवार सुबह शिवाजीनगर में पथ संचलन कार्यक्रम आयोजित की गई।