करवा चौथ पर चाद के दीदार में बादल बने दीवार
करवा चौथ के दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र की कामना क
जागरण संवाददाता ग्रेटर नोएडा : करवा चौथ के दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र की कामना के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और रात में चाद देखने के बाद व्रत खोला जाता है। लेकिन जोरदार बारिश के चलते इस बार चाद के दर्शन करना मुश्किल हो गया। महिलाएं देर रात तक चाद निकलने का इंतजार करती रही। सुहागिन महिलाओं को बिना चाद के दर्शन किए हुए व्रत का पारण करना पड़ा। ज्योतिषाचार्य आचार्य सुरेंद्र राम के मुताबिक अगर किसी कारण से करवा चौथ पर चाद के दर्शन ना हो पाए तो पंचाग के अनुसार करवा चौथ पर चंद्रोदय के समय व्रत का पारण किया जा सकता है।
शाम से व्रती महिलाएं पूजन के लिए तैयारी में जुटी हुई थीं। शाम होते ही बादलों ने आसमान पर अपना घेरा डाला, और बारिश शुरू हो गई । देखते-देखते मौसम बदल गया। मौसम खराब होने की वजह से चाद के दर्शन नहीं होने पर महिलाओं ने पंचाग में दिए गए चंद्रोदय के समय पर चंद्रमा के निकलने की दिशा की तरफ मुंह करके अर्घ्य दिया। मोबाइल फोन पर चाद का दीदार कर किया व्रत का पारण ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ज्यादातर सोसायटी ओं में रहने वाली सुहागिन महिलाओं ने दूरदराज स्थित अपने सगे संबंधियों को फोन कर चाद निकलने की जानकारी ली, जिसके बाद महिलाओं ने मोबाइल पर ही चाद को देखकर अपने व्रत का पारण किया। मोबाइल पर चाद देखने के बाद सुहागिन महिलाओं ने घर के बड़े बुजुगरें का आशीर्वाद प्राप्त कर व्रत का पारण किया। बारिश की वजह से इस बार चाद का दीदार नहीं हो पाया। पंचाग के अनुसार चंद्रोदय के समय व्रत का पारण किया है।
- पूनम सेक्टर अल्फा वन
------
- बारिश की वजह से इस बार चाद का दीदार नहीं हो सका। ससुराल बुलंदशहर में है। वही अपने संबंधियों के पास मोबाइल से वीडियो कॉल कर चाद का दीदार कर व्रत का पारण किया है
-सुनीता शर्मा गौर सिटी 5 एवेन्यू