विधायक ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल
जागरण संवाददाता नोएडा सेक्टर-34 में रविवार को विधायक पंकज सिंह ने जरूरतमंद लोगों को कं
By JagranEdited By: Published: Sun, 10 Jan 2021 10:06 PM (IST)Updated: Sun, 10 Jan 2021 10:06 PM (IST)
जागरण संवाददाता, नोएडा :
सेक्टर-34 में रविवार को विधायक पंकज सिंह ने जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए। ठंड में जब जरूरतमंदों को कंबल मिले तो उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। विधायक पंकज सिंह ने कहा कि एक जनप्रतिनिधि होने के नाते ही नहीं, बल्कि इंसानियत भी हमें जरूरतमंदों की सेवा करने को प्रेरित करती है। हम सभी को अपनी क्षमता के अनुसार आगे आकर जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए। अच्छे कर्म करना ही हमारा सबसे बड़ा धर्म है। वहीं, सेक्टर-49 में भी भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कंबल वितरित किए गए। इस मौके पर राकेश शर्मा, बृजपाल चौहान, महेश चौहान, करतार चौहान, गोपाल गौड़, जितेंद्र शर्मा, एसपी चमोली, विपुल शर्मा, कल्लू सिंह, विनोद त्यागी, राजकुमार झा आदि मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें