मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड नोएडा विस क्षेत्र के अध्यक्ष कांग्रेस में शामिल
जासं नोएडा नोएडा महानगर कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर समाजवा
जासं, नोएडा : नोएडा महानगर कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर समाजवादी मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड नोएडा विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष अजीत विश्वास अपनी पूरी टीम और समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राम कुमार तंवर ने सभी को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। सदस्यता दिलाने में कांग्रेस नेता अनिल यादव की अहम भूमिका रही। इस मौके पर अजीत विश्वास ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अगर लगातार सड़कों पर कोई प्रदर्शन कर रहा है तो प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस कर रही है। किसानों से लेकर छात्रों तक कांग्रेस ही लगातार संघर्ष कर रही है। इससे प्रभावित होकर कांग्रेस का हाथ थामने का फैसला किया है। महानगर अध्यक्ष रामकुमार तंवर ने कहा कि अजीत विश्वास और उनकी टीम के आने से कांग्रेस को नोएडा विधानसभा क्षेत्र में मजबूती मिलेगी। बीडी कुमार, मो. हाशिम, मो. चांद, अरुण सिंह, मो. इमरान और शिवम यादव ने कांग्रेस की सदस्यता ली। इस मौके पर कांग्रेस पिछड़ा वर्ग महानगर अध्यक्ष अमित यादव व सतपाल आदि मौजूद रहे।