नुक्कड़ नाटक के जरिए दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
कासना स्थित सावित्रीबाई फुले बालिका इंटर कॉलेज में बुधवार को बिमटेक और दिल्ली विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
By JagranEdited By: Published: Wed, 13 Feb 2019 09:10 PM (IST)Updated: Wed, 13 Feb 2019 09:10 PM (IST)
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा : कासना स्थित सावित्रीबाई फुले बालिका इंटर कॉलेज में बुधवार को बिमटेक और दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों ने नुक्कड़ नाटक कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। नुक्कड़ नाटक में सैकड़ों छात्रों ने हिस्सा लिया। नुक्कड़ नाटक देखकर कॉलेज की छात्राओं ने जीवन पर्यंत पर्यावरण संरक्षण का निश्चय लिया। इससे पहले बिमटेक के छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए अल्फा एक कॉमर्शियल बेल्ट में भी नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी थी, कार्यक्रम के उपरांत स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स को विजेता घोषित किया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें