साइकिल चलाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
जासं ग्रेटर नोएडा ग्रेटर नोएडा वेस्ट में साइकिलिग क्लब ने अनूठे तरीके से जन्माष्टमी पर्व मना
By JagranEdited By: Published: Wed, 12 Aug 2020 07:05 PM (IST)Updated: Wed, 12 Aug 2020 07:05 PM (IST)
जासं, ग्रेटर नोएडा : ग्रेटर नोएडा वेस्ट में साइकिलिग क्लब ने अनूठे तरीके से जन्माष्टमी पर्व मनाया। क्लब के 20 सदस्यों ने 30 किलोमीटर साइकिल चलाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। किसान चौक से शुरू हुई यात्रा नोएडा के इस्कॉन मंदिर पर जाकर समाप्त हुई। क्लब के उपाध्यक्ष अमनप्रीत सिंह ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए साइकिल यात्रा का आयोजन किया गया था। साइकिल चलाने वालों में क्लब के अध्यक्ष अजय कुमार, गौरव गुप्ता, यशवंत कुमार, गौरव चंद्रा आदि मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें