महिला ने दिखाई बहादुरी, पकड़ा गया लुटेरा
सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के एक घर में घुसकर लूटपाट करने वाला एक आरोपी महिला की होशियारी से पकड़ा गया। आरोपित का दूसरा साथी 15 हजार रुपए नकद लूटकर फरार हो गया। आस-पास के लोगों ने आरोपित की पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस दूसरे आरोपित की तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया मूलरूप से मैनपुरी के भो
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा:
सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के एक घर में घुसकर लूटपाट करने वाला एक आरोपी महिला की होशियारी से पकड़ा गया। आरोपित का दूसरा साथी 15 हजार रुपये नकद लूटकर फरार हो गया। आस-पास के लोगों ने आरोपित की पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस दूसरे आरोपित की तलाश कर रही है।
पुलिस ने बताया कि मूलरूप से मैनपुरी के भोगांव निवासी जितेंद्र परिवार के साथ सूरजपुर में रहते हैं। दिन में लगभग साढ़े तीन बजे वह घर में सो रहे थे। उनकी पत्नी बाथरूम में थी। इस दौरान दो बदमाश घर में घुस आए और सामान तलाशने लगे। इस दौरान जितेंद्र की पत्नी की नजर आरोपियों पर पड़ गई। महिला ने समझदारी दिखाते हुए भीतर से दरवाजा बंद कर लिया और एक आरोपी को पकड़कर शोर मचा दिया। आरोपित का दूसरा साथी घर में रखा बैग लूटकर फरार हो गए। बैग में लगभग 15 हजार रुपये व अन्य सामान था। शोर सुनकर आस-पास के लोग भी जुट गए। लोगों ने आरोपित की पिटाई कर दी। बाद में घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बताया आरोपित की पहचान मोहित निवासी संतोष नगर कस्बा सूरजपुर के रूप में हुई है। आरोपित ने फरार साथी का नाम नन्हे बताया गया है।