विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 15, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लो वोल्टेज व बिजली कटौती से कई गांवों के ग्रामीण परेशान

By JagranEdited By:
Published: Thu, 15 Aug 2019 07:05 PM (IST)

संवाद सहयोगी, दनकौर : दनकौर क्षेत्र में इन दिनों बिजली की अघोषित कटौती व लो वोल्टेज के कारण ग्रामीणो

लो वोल्टेज व बिजली कटौती से कई गांवों के ग्रामीण परेशान
लो वोल्टेज व बिजली कटौती से कई गांवों के ग्रामीण परेशान

संवाद सहयोगी, दनकौर : दनकौर क्षेत्र में इन दिनों बिजली की अघोषित कटौती व लो वोल्टेज के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली विभाग की लापरवाही के कारण ग्रामीणों में भारी रोष देखने को मिल रहा है। दनकौर क्षेत्र के बल्लूखेड़ा, मूंजखेड़ा, डेरीन खूबन, लतीफपुर, मकनपुर, रामपुर, कादलपुर, खेरली भाव, चपरगढ़ आदि गांवों में कुछ समय से लोग कम वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि उक्त गांवों के लोगों को बिजली कर्मचारियों की लापरवाही के चलते परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन जर्जर तारों व जर्जर तारों के टूटने से बिजली आपूर्ति बाधा आ रही है। बिजली न आने से किसानों की फसलों की सिचाई नहीं हो पा रही है। डेरीन खूबन गांव निवासी मुफीद त्यागी का कहना है कि पिछले कई माह से गांव में लो वोल्टेज व बिजली कटौती के कारण जहां बिजली के पंखे व अन्य उपकरण, कूलर, फ्रिज आदि नहीं चल रहे हैं, वहीं गर्मी के कारण रात के समय लोग सो नहीं पाते। ग्रामीण बिजली विभाग व संबंधित विभागीय अधिकारियों से समस्या की शिकायत कई बार कर चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान आज तक नहीं हो सका है। बल्लूखेड़ा गांव निवासी मनोज कुमार ने बताया कि गांव में बिजली आपूर्ति न आने से किसानों की धान व अन्य फसलों की सिचाई नहीं हो पा रही है। गांव में मात्र आठ घंटे ही बिजली आपूर्ति की जा रही है। ग्रामीण संबंधित अधिकारियों से लो वोल्टेज व कम बिजली आपूर्ति की शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि शीघ्र ही लो वोल्टेज की समस्या से छुटकारा नहीं मिला तो उच्चाधिकारियों से शिकायत करेंगे।