Move to Jagran APP

लूट व दुष्कर्म करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा : दनकौर में चार मई को घर में घुस कर महिलाओं के साथ लूट व बुजुर्ग महिला

By JagranEdited By: Published: Fri, 11 May 2018 07:15 PM (IST)Updated: Fri, 11 May 2018 07:15 PM (IST)
लूट व दुष्कर्म करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
लूट व दुष्कर्म करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा : दनकौर में चार मई को घर में घुस कर महिलाओं के साथ लूट व बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों के ऊपर पूर्व में 35 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उनके पास से दो तमंचा, लूटे गए जेवरात व पांच हजार रुपये बरामद किए हैं। बदमाशों का एक साथी दिलशाद अभी फरार है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने जेल भेज दिया। घटना में चार बदमाश शामिल थे। एक बदमाश प्रवीण को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है।

loksabha election banner

प्रेसवार्ता में पुलिस ने बताया हापुड़ निवासी रजा मोहम्मद, बागपत निवासी अब्दुल, हापुड़ निवासी दिलशाद व प्रवीण चार लोगों का गिरोह है। चारों के द्वारा पिछले लंबे समय से लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। गैंग का सरगना रजा मोहम्मद है। बदमाश रेकी के बाद घटनाओं को अंजाम देते हैं।

ऐसे मकान को निशाना बनाते हैं जहां पर महिलाएं हो और मकान आबादी से हटकर हो। बदमाशों के पास दो अपाचे मोटर साइकिल हैं। घटना वाले दिन दो बदमाश मोटर साइकिल से पीड़ित महिलाओं के घर पहुंचे थे। बदमाशों के दो साथी गली के बाहर निगरानी के लिए खड़े थे। घर में घुसने के बाद बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था। विरोध करने पर बदमाशों ने बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म किया था। बदमाशों ने दादरी में लूट की एक अन्य घटना को भी अंजाम दिया था। घटना के दूसरे दिन बदमाशों ने गाजियाबाद में लूट की तीन घटनाओं को अंजाम दिया था। बदमाशों के ऊपर गौतमबुद्ध नगर के साथ ही अलीगढ़, बुलंदशहर, हापुड़ में भी मुकदमे दर्ज हैं। मुकदमों की जांच के बाद हुआ खुलासा

घटना के बाद पुलिस ने पूर्व में जिले में हुई लूट व छेड़खानी की घटनाओं की पड़ताल की। जांच में पुलिस ने पाया कि वर्ष 2016 में इकोटेक तीन कोतवाली में लूट व छेड़खानी का मामला दर्ज हुआ था। मामले में आरोपी जेल भेजे गए थे। पुलिस ने उन आरोपियों की तलाश शुरू की। बदमाशों को पकड़ने के बाद पीड़ित महिलाओं से पहचान कराई। महिलाओं ने दोनों आरोपितों को पहचान लिया। फोटो जीएनपी 12

स्वर्णकार के मकान की हुई थी रेकी

घटना को अंजाम देने से पूर्व बदमाशों ने गली की रेकी की थी। बदमाशों की योजना गली में एक स्वर्णकार के मकान में लूट करने की थी। स्वर्णकार के मकान में महिला ने मुख्य गेट नहीं खोला। इस कारण बदमाश घटना को अंजाम नहीं दे सके। बदमाश मुख्य रूप से कस्बे के मकानों को निशाना बनाते थे। जिसके पीछे उनका मानना था कि कस्बे में लोग सीसीटीवी नहीं लगाते।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.