Move to Jagran APP

एकता व सदभावना की मिसाल पेश कर शहर ने न्यायालय के फैसले को सराहा

अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट के आने वाले बहुप्रतिक्षित फैसले पर शासन-प्रशासन के साथ ही आम जन की निगाहे भी टिकी थीं। किसी भी अनहोनी की आशंका से अधिकारी हलकान थे। आम जन के साथ ही अधिकारियों की नजरें भी न्यायालय के फैसले को जानने के लिए टीवी व वाट्सएप पर टिक गई थी। फैसला आने के बाद अधिकारी और चौकन्ने हो गए। शहर से लेकर गांव तक में कहीं पर भी किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं हुआ। एकता व सदभावना का परिचय देते हुए शहर के लोगों ने न्यायालय के

By JagranEdited By: Published: Sat, 09 Nov 2019 06:30 PM (IST)Updated: Sat, 09 Nov 2019 06:30 PM (IST)
एकता व सदभावना की मिसाल पेश कर शहर ने न्यायालय के फैसले को सराहा
एकता व सदभावना की मिसाल पेश कर शहर ने न्यायालय के फैसले को सराहा

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा : अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट के आने वाले फैसले पर सुबह से ही शासन-प्रशासन के साथ ही आम जन की निगाहें भी टिकी थीं। किसी भी अनहोनी की आशंका से अधिकारी हलकान थे। फैसला आने के बाद अधिकारी और चौकन्ने हो गए। वहीं, शहर से लेकर गांव तक को लोगों ने एकता व सद्भावना का परिचय देते हुए न्यायालय के फैसले को सराहा। हिदू-मुस्लिम समाज के लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। आम दिनों की भांति माहौल शांतिपूर्ण रहा।

loksabha election banner

फैसले के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन के अधिकारी सुबह से ही सक्रिय हो गए थे। एक-एक चीज पर नजर रखने के लिए जिलाधिकारी ने बीएन सिंह ने प्रशासनिक अधिकारियों की ड्यूटी सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट के रूप में लगा दी थी। पुलिस टीम के साथ अधिकारियों ने सुबह से मोर्चा संभाल लिया था। शहर व ग्रामीण क्षेत्र के प्रमुख बाजार, कस्बा आदि स्थानों पर गश्त कर लोगों को यह संदेश देने का प्रयास किया गया कि सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से पुख्ता है। स्कूल व कॉलेजों में अवकाश घोषित हो जाने के कारण सुबह शहर का माहौल शांत रहा। जानकारी न मिलने के कारण कुछ स्कूलों में छात्र पहुंचे। लेकिन वापस लौट आए। सड़कों पर भीड़ कम रही। जैसे-जैसे सूरज चढ़ता गया शहर व गांव का माहौल आम दिनों की भांति आगे बढ़ने लगा। लोगों की आवाजाही बढ़ने लगी व बाजार की दुकानें खुलने लगी। आने वाले फैसले को लेकर लोगों के बीच चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। जैसे ही साढ़े दस बजा लोगों की निगाहे टीवी व मोबाइल पर टिक गई। लोगों ने शांति से निर्णय को देखा। निर्णय को सराहा, दशकों से चले आ रहे विवाद का अंत होने पर हिदू-मुस्लिम पक्ष ने मिठाई खिला व गले मिलकर एक दूसरे को बधाई दी। फैसला आने के बाद पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी। खुफिया तंत्र भी सक्रिय हो गया। शाम तक कहीं से भी किसी भी प्रकार के विवाद की सूचना न आने के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली। बाजारों में आम दिनों की भांति रहा माहौल : शहर से लेकर गांव तक के बाजार में पूरी तरह से माहौल आम दिनों की भांति रहा। बाजार आम दिनों की भांति खुले व ग्राहकों की भीड़ उमड़ी। लोगों ने अपनी जरूरत की चीजों की खरीदारी की। निर्णय को दुकानदारों के साथ ही ग्राहकों ने भी सराहा। शाम को भी पूरी तरह से माहौल शांतिपूर्ण बना रहा। वाट्सएप व फेसबुक पर दिखी लोगों की सक्रियता : फैसले के मद्देनजर वाट्सएप व फेसबुक पर काफी लोग सक्रिय रहे। लोगों ने अपनी-अपनी तरह से निर्णय पर खुशी जताई। लोगों ने सद्भावना व एकता का परिचय देते हुए किसी भी प्रकार का विवादित पोस्ट नहीं किया। वाट्सएप ग्रुप पर एडमिन सक्रिय हो गए। कोई व्यक्ति किसी प्रकार का विवादित पोस्ट न डाले इसे देखते हुए ग्रुप की सेंटिग को बदल कर केवल एडमिन के लिए कर दिया गया। जिससे सिर्फ ग्रुप का एडमिन ही संदेश डाल सके। एकता व सद्भावना के रूप में शहर के लोगों ने बहुत अच्छा संदेश दिया। इसके लिए लोगों को धन्यवाद। शहर, प्रदेश का शो विडो है। देशी-विदेशी कंपनियों का करोड़ों का निवेश है। किसी प्रकार का विवाद न होने से अच्छा मैसेज गया है। लोगों को इसे बनाए रखना चाहिए।

बीएन सिंह, जिलाधिकारी पुलिस पूरी तरह से अलर्ट थी। निर्णय आने के बाद कहीं पर भी कोई विवाद नहीं हुआ। माहौल आम दिनों की भांति रहा। शहर के लोगों ने एकता व सद्भावना का संदेश दिया। इसके लिए लोगों का विशेष आभार। लोगों से अपील है इस सौहार्द को बनाए रखें।

वैभव कृष्ण, एसएसपी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.