Move to Jagran APP

धोखाधड़ी कर प्लॉट कब्जा करने वाला गिरफ्तार

जागरण संवाददाता ग्रेटर नोएडा बिसरख कोतवाली क्षेत्र स्थित तिगड़ी गोल चक्कर के समीप एक महिला के प्लॉट का फर्जी बैनामा कर कब्जा कर लिया गया। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 10 Aug 2020 06:57 PM (IST)Updated: Mon, 10 Aug 2020 06:57 PM (IST)
धोखाधड़ी कर प्लॉट कब्जा करने वाला गिरफ्तार
धोखाधड़ी कर प्लॉट कब्जा करने वाला गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा : बिसरख कोतवाली क्षेत्र स्थित तिगड़ी गोल चक्कर के समीप एक महिला के प्लॉट का फर्जी बैनामा कर कब्जा कर लिया गया। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित प्रॉपर्टी डीलर है और फर्जी बैनामा कर लोग के प्लॉट पर कब्जा कर लेता था। पुलिस ने आरोपित को कोर्ट में पेश किया, वहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

loksabha election banner

नोएडा की रहने वाली महिला ने 11 साल पहले तिगड़ी के समीप 50 गज का प्लॉट खरीदा था। बीते दिन महिला ने पुलिस अधिकारियों को शिकायत दी कि तिगड़ी गांव के पास चोटपुर कॉलोनी में उसके प्लॉट पर अवैध कब्जा हो गया है। महिला ने डीलर पंकज यादव पर दो महिलाओं को प्लॉट बेचकर कब्जा कराने का आरोप लगाया था। एडिशनल डीसीपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि आरोपित पंकज यादव निवासी खोड़ा, गाजियाबाद को गिरफ्तार किया गया है। आरोपित ने धोखाधड़ी कर प्लॉट पर कब्जा कर लिया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.