विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नोएडा में 2027 चुनाव से पहले बसपा को झटका, दिग्गज नेता कृपाराम शर्मा ने फिर थामा कांग्रेस का हाथ

Published: Wed, 02 Sep 2026 09:51 PM (IST)

नोएडा विधानसभा के पूर्व बसपा प्रत्याशी कृपाराम शर्मा ने बुधवार को दिल्ली मुख्यालय में कांग्रेस का हाथ फिर थाम लिया। ...और पढ़ें

नोएडा विधान सभा से बसपा के पूर्व प्रत्याशी रहे कृपाराम शर्मा ने फिर थामा कांग्रेस का 'हाथ'।

नोएडा विधान सभा से बसपा के पूर्व प्रत्याशी रहे कृपाराम शर्मा ने फिर थामा कांग्रेस का 'हाथ'।

HighLights

  1. कृपाराम शर्मा ने दिल्ली मुख्यालय में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

  2. राहुल गांधी के नेतृत्व और विचारों से प्रेरित होकर की घर वापसी।

  3. बसपा को 2027 यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा झटका।

जागरण संवाददाता, नोएडा। 2027 यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बसपा को बड़ा झटका लगा है। नोएडा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी कृपाराम शर्मा ने बुधवार को दिल्ली मुख्यालय में फिर से कांग्रेस का हाथ थाम लिया। उन्हें यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और अल्पसंख्यक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद इमरान प्रताप गढ़ी ने सदस्यता दिलाई।

कद्दावर नेता की घर वापसी से बसपा को वोटबैंक में सेंध लगने का डर सताने लगा है। माना जा रहा है कि कृपाराम शर्मा के कांग्रेस में आने के बाद बसपा के कई और समर्थक भी हाथी की सवारी छोड़ सकते हैं।

राहुल गांधी के नेतृत्व और विचारों से प्रेरित होकर घर वापसी

नोएडा निवासी कृपाराम शर्मा ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व और विचारों से प्रेरित होकर घर वापसी की है। कांग्रेस केवल एक राजनैतिक दल नहीं बल्कि, जनसेवा, लाेकतंत्र, संविधान का सम्मान और आम आदमी के अधिकारों की लड़ाई का मंच है।

उन्होंने कहा कि हमेशा से जनता के बीच रहकर उनकी समस्या समझकर आवाज उठाने का प्रयास किया है। पुन: पार्टी में जुड़ने का संकल्प है कि आने वाले समय में पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण से जनता की सेवा करेंगे।

सदस्यता लेने के दौरान नोएडा कांग्रेस से दिनेश अवाना, पूर्व महानगर अध्यक्ष शाहबुद्दीन, प्रमोद शर्मा, युवा कांग्रेस के जिला महासचिव श्याम सुंदर दीक्षित समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। बता दें कि कृपाराम शर्मा पूर्व में नोएडा महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे हैं।

यह भी पढ़ें- नोएडा जोन का बड़ा धमाका: अगस्त में 38% बढ़ा GST कलेक्शन, 1538 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड राजस्व जमा