Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नोएडा में बनने वाले पार्क में मिलेगा चारों वेदों का ज्ञान

    By JagranEdited By:
    Updated: Thu, 17 Dec 2020 09:50 PM (IST)

    सेक्टर-78 में 12 एकड़ क्षेत्र में बनने वाले वेद वन पार्क में लोग चारों वेदों के बारे में जान सकेंगे।

    Hero Image
    नोएडा में बनने वाले पार्क में मिलेगा चारों वेदों का ज्ञान

    जागरण संवाददाता, नोएडा :

    सेक्टर-78 में 12 एकड़ क्षेत्र में बनने वाले वेद वन पार्क में लोग चारों वेदों के बारे में जान सकेंगे। इसके लिए शिलापट्ट लगेंगे। लेजर शो में वेदों के बारे में जानकारी देकर हर शाम को यादगार बनाया जाएगा। इसे बनाने के लिए नोएडा प्राधिकरण ने टेंडर जारी कर दिया है। उम्मीद है कि नए वर्ष पर पार्क विकसित करने का कार्य शुरू हो जाए। इसके निर्माण में करीब 30 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसमें करीब साढ़े छह करोड़ रुपये उद्यान लगाने में खर्च होंगे, जबकि शेष धनराशि से यहां सिविल और बिजली आदि के काम कराए जाएंगे। डेढ़ वर्ष में पार्क को विकसित करने का लक्ष्य निर्धारित है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रस्तावित वेद वन पार्क के कुछ किलोमीटर के दायरे में ही सेक्टर-74 से 79 के बीच सेवन एक्स सोसाइटी है। इसमें लाखों लोग रहते हैं। ऐसे में चारों ओर सोसाइटी के बीच बनने वाला यह पार्क खुद में अनोखा होगा। नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी इंदु प्रकाश ने बताया कि भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग माने जाने वेदों को आधार बनाकर इस पार्क को विकसित करने की योजना है। यहां लगाए जाने वाले शिलापट्ट पर वेद वाक्य लिखे होंगे, जबकि शिलापट्ट के आधार (बेस) पर पेड़-पौधे व झाड़ियां लगेंगी। अभी तक की योजना के अनुसार करीब 50 हजार झाड़ियां और 1250 आर्गेनिक पेड़-पौधे लगेंगे।

    उन्होंने बताया कि पार्क में ओपन जिम, एम्फीथियेटर और खान-पान के लिए रेस्तरां की भी व्यवस्था होगी। लोगों के घूमने के लिए पैदल पथ बनेगा। आज की नई पीढ़ी को पार्क के माध्यम से प्राचीन ऋषियों के ज्ञान से अवगत कराया जाएगा। पार्क का विकास हमारे प्राचीन वेदों और उनकी गहन बागवानी की अवधारणा पर आधारित है। उन्होंने बताया कि पार्क विकसित करने को टेंडर जारी है। उम्मीद है कि जनवरी में इसको बनाने का काम शुरू हो जाएगा।