संयुक्त निदेशक ने किया बिसरख केंद्र का निरीक्षण
जिले में स्वास्थ्य सुविधा के मौजूदा हालात की हकीकत जानने स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त निदेशक वीके ¨सह ने बृहस्पतिवार को बिसरख व भंगेल स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों केंद्रों पर मौजूद सुविधाओं का उन्होंने समीक्षा किया। विभाग के द्वारा संचालित रूबेला-खसरा टीकाकरण के स्थिति पर भी उन्होंने मंथन किया। बिसरख व भंगेल केंद्र के अंतर्गत चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान की प्रगति रिपोर्ट का अध्ययन से वह संतुष्ट नजर आए। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत सभी स्कूलों के बच्चों के टीकाकरण पूरा होने के बाद डोर-टू-डोर टीकाकरण अभियान भी चलाया जाएगा। लखनऊ से आए संयुक्त निदेशक ने बिसरख स्वास्थ्य केंद्र परिसर में बन रहे 30 बेड के निर्माणाधीन अस्पताल का भी निरीक्षण किया। अस्पताल को शुरू करने
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा : जिले में स्वास्थ्य सुविधा के मौजूदा हालात की हकीकत जानने स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त निदेशक वीके ¨सह ने बृहस्पतिवार को बिसरख व भंगेल स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों केंद्रों पर मौजूद सुविधाओं की उन्होंने समीक्षा की। विभाग के द्वारा संचालित रूबेला-खसरा टीकाकरण के स्थिति पर भी उन्होंने मंथन किया। बिसरख व भंगेल केंद्र के अंतर्गत चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान की प्रगति रिपोर्ट का अध्ययन से वह संतुष्ट नजर आए। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत सभी स्कूलों के बच्चों के टीकाकरण पूरा होने के बाद डोर-टू-डोर टीकाकरण अभियान भी चलाया जाएगा। लखनऊ से आए संयुक्त निदेशक ने बिसरख स्वास्थ्य केंद्र परिसर में बन रहे 30 बेड के निर्माणाधीन अस्पताल का भी निरीक्षण किया। अस्पताल को शुरू करने को लेकर भी उन्होंने जानकारी हासिल की। अस्पताल में अभी फिनि¨शग का काम चल रहा है। सूत्रों के मुताबिक अगले सप्ताह तक अस्पताल में फिनि¨शग का काम पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद अस्पताल को हस्तांतरित करने की प्रक्रिया शुरू होगी। इस अस्पताल को लेकर उम्मीद जताई जा रही है कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में अस्पताल का शुभारंभ किया जा सकता है। हालांकि मुख्य चिकित्साधिकारी अनुराग भार्गव ने कहा कि अस्पताल में अभी फिनि¨शग का काम चल रहा है। अभी इसके शुभारंभ की तिथि तय नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद यहां स्टाफ की नियुक्ति के उपरांत शुभारंभ किया जाएगा।