विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एटीएम कार्ड बदलकर खाते से रकम उड़ाने वाले तीन धरे, 103 कार्ड, स्वैप मशीन और अवैध असलाह बरामद

Published: Sun, 09 Aug 2026 10:54 PM (IST)

कोतवाली पुलिस ने जेवर में एटीएम कार्ड बदलकर लोगों के खाते से रकम निकालने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को ...और पढ़ें

जेवर में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के तीन सदस्य दबोचे। (AI Generated Image)

जेवर में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के तीन सदस्य दबोचे। (AI Generated Image)

HighLights

  1. जेवर पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलने वाले गिरोह को पकड़ा।

  2. 103 एटीएम कार्ड, स्वैप मशीन और अवैध हथियार बरामद हुए।

  3. आरोपी कई जिलों में धोखाधड़ी और चोरी के मामलों में वांछित थे।

संवाद सहयोग, जेवर। कोतवाली पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर लोगों के खाते से रकम निकालने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 103 एटीएम कार्ड, स्वैप मशीन व अवैध असलाह बरामद किए हैं।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने इतवार को यमुना एक्सप्रेसवे के आर एंड आर अंडरपास से तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपित एटीएम बूथ पर लोगों को निशाना बनाकर उनका एटीएम कार्ड बदल देते थे।

कार्ड को स्वैप कर लोगों के खाते से रकम उड़ाने का काम

उसके बाद एटीएम कार्ड को स्वैप कर लोगों के खाते से रकम उड़ाने का काम करते हैं। पुलिस ने आरोपितों से 103 एटीएम कार्ड, स्वैप मशीन, एक तमंचा, कारतूस व चाकू बरामद किया है। आरोपित एटीएम बदलने के बाद अपनी स्वैप मशीन से रकम निकालने का काम करते थे।

आरोपितों की पहचान बुलंदशहर जिला के सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव चिट्टा के रहने वाले आफताब, सलमान व अमीरुद्दीन के रूप में हुई। पुलिस द्वारा आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपित शातिर किस्म के अपराधी हैं।

तीनों आरोपितों के खिलाफ आगरा, अलीगढ़, बुलंदशहर, मेरठ, मुरादाबाद, हापुड़ व गौतमबुद्ध नगर में विभिन्न थानों में चोरी, धोखाधडी, लूट, एनडीपीएस एक्ट, आयुध अधिनियम व आईटी एक्ट समेत अनेक मामले दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें- खुदीराम के गांव की मिट्टी और माता का प्रसाद लेकर मुजफ्फरपुर आएगी टोली, फांसी स्थल पर अर्पित होगी श्रद्धा