विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जेवर में झमाझम बारिश से किसानों को मिली बड़ी राहत, धान और खरीफ की फसलों में लौटी जान

Published: Wed, 22 Jul 2026 11:10 PM (IST)

जेवर में तीन दिनों से हो रही झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। इससे धान सहित खरीफ ...और पढ़ें

जेवर में तीन दिनों से हो रही झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। इमेज एआई

जेवर में तीन दिनों से हो रही झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। इमेज एआई

HighLights

  1. तीन दिन की बारिश से किसानों के चेहरे खिले।

  2. धान सहित खरीफ फसलों को सिंचाई से मिली राहत।

  3. रोगग्रस्त फसलों में सुधार, रोपाई का काम तेज।

जागरण संवाददाता, जेवर। सीजन में कम वर्षा के अनुमान और 15 दिन की बेरुखी के बाद मानसून के फिर से महरवान होने से सोमवार और मंगलवार को हुई झमाझम वर्षा के बाद किसानों के चेहरों पर रौनक लौट आई है। पिछले लगभग 15 दिनों से वर्षा न होने की वजह से किसान खेतों में धान की रोपाई नहीं कर पा रहे थे।

जिन किसानों ने रोपाई कर भी दी थी उनके खेतों में गर्मी अधिक होने की वजह से पानी नहीं रुकने से फसल सही से जम नहीं पा रही थीं। धान के अलावा भी गन्ना, मक्का ,बाजरा, दलहन और तिलहन की फसलें वर्षा न होने से खराब हो रही थीं। तीन दिन से हो रही लगातार वर्षा के बाद किसानों को अच्छी फसलों की उम्मीद बढ़ गई है।

मौसम विभाग के द्वारा इस वर्ष वर्षा के कम होने के अनुमान ने किसानों की चिंता बढ़ा दी थी। लेकिन सोमवार और मंगलवार के बाद बुधवार सुबह को हुई झमाझम वर्षा ने किसानों की धान, गन्ना सहित खरीफ की सभी फसलों में फिलहाल सिंचाई से छुटकारा दिला दिया है।

साथ ही जिन किसानों के खेतों में धान की रोपाई नहीं हो पाई थी अब उन किसानों ने भी धान की रोपाई शुरू कर दी है। किसानों ने बताया कि वर्षा न होने से धान की फसल में रोग भी आ रहा था वर्षा होने के बाद किसानों को बड़ी राहत मिली है।

किसान सुरेश सिंह ने बाया कि जुलाई के शुरूआत में तीन दिन अच्छी वर्षा होने से धान की रोपाई हो गई थी लेकिन 15 दिन से वर्षा न होने से न तो धान की फसल सही से जम पा रही थी। जो फसलें जमी भी थीं उनमें रोग आने से फसलें खराब हो रही थीं। आगे भी इसी तरह की वर्षा होती रही तो धान की फसलों में रोग भी नहीं आएंगे और पैदावार भी अच्छी होगी।

यह भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा में ट्यूबवेल कनेक्शन के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, जाली पत्रों से बिजली लेने की कोशिश