विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जलपुरा ट्रांसमिशन से नोएडा-ग्रेटर नोएडा में मिलेगी 1000 एमवीए अतिरिक्त बिजली, 650 करोड़ का प्रोजेक्ट हुआ पूरा

Published: Wed, 09 Sep 2026 10:55 PM (IST)

जलपुरा में 400 किलो वोल्ट के बिजलीघर को रीचार्ज कर नोएडा-ग्रेटर नोएडा को 1000 एमवीए अतिरिक्त बिजली मिलेगी। 650 करोड़ ...और पढ़ें

बुधवार को जलपुरा स्थित 400 किलो वोल्ट बिजलीघर को फलतापूर्वक रीचार्ज कर दिया गया। प्रतीकात्मक तस्वीर

बुधवार को जलपुरा स्थित 400 किलो वोल्ट बिजलीघर को फलतापूर्वक रीचार्ज कर दिया गया। प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. जलपुरा बिजलीघर से नोएडा-ग्रेटर नोएडा को 1000 एमवीए बिजली।

  2. 650 करोड़ की परियोजना डेढ़ वर्ष में हुई पूरी।

  3. लाखों उपभोक्ताओं, डेटा सेंटर्स को मिलेगी निर्बाध आपूर्ति।

जागरण संवाददाता, नोएडा। उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कार्पोरेशन लिमिटेड (यूपीपीटीसीएल) ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा क्षेत्र व्यवस्था को और मजबूत किया है।

बुधवार को जलपुरा स्थित 400 किलो वोल्ट बिजलीघर को फलतापूर्वक रीचार्ज कर दिया गया। यह बिजलीघर 500 मेगा वोल्ट एम्पियर की डबल क्षमता का है।

इसे दो 220 किलो वोल्ट नोएडा ट्रांसमिशन लाइन से जोड़ा गया है। इससे क्षेत्र का ट्रांसमिशन ग्रिड और मजबूत होगा। बिजलीघर से नोएडा और ग्रेटर नोएडा दोनों ही जगहों पर बिजली दी जाएगी।

यूपीपीटीसीएल के एमडी ने किया निरीक्षण

जलपुरा में 650 करोड़ रुपये की यह परियोजना डेढ़ वर्ष में पूरी हुई है। यूपीपीटीसीएल की इस परियोजना से नोएडा और ग्रेटर नोएडा के लाखों उपभोक्ताओं को बेहतर और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी। खुर्जा जनरेशन से बनने वाली बिजली अब जलपुरा ट्रांसमिशन तक पहुंचेगी और वहां से आगे वितरण होगी। बीते दिनों यूपीपीटीसीएल के प्रबंध निदेशक ने स्वयं इस स्थल का निरीक्षण किया था।

आवासीय सुविधाओं को और बेहतर करेंगे

परियोजना को समय से पूरा करने का लक्ष्य हासिल किया गया। बुधवार को बिजलीघर को आधिकारिक रूप से चार्ज करने के साथ ही नोएडा और ग्रेटर नोएडा क्षेत्र को एक हजार मेगा वोल्ट एम्पियर बिजली की आपूर्ति का रास्ता खुल गया है।

क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहे डेटा सेंटर्स और औद्योगिक इकाइयों को स्थिर व पर्याप्त बिजली देने के लिए यह कार्य हुआ है। राज्य सरकार और उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कार्पोरेशन लिमिटेड के प्रयासों से बिजली क्षेत्र में हो रहे इस तरह के सुधार क्षेत्रीय विकास और आवासीय सुविधाओं को और बेहतर करेंगे।

"बिजलीघर को रीचार्च कर आपूर्ति शुरू कर दी गई है। खुर्जा में उत्पादन हो रही बिजली इस बिजलीघर तक आएगी। यहां नोएडा के विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति होगी।"

-विनय कुमार त्रिपाठी, अधीक्षण अभियंता ट्रांसमिशन, यूपीपीटीसीएल।

यह भी पढ़ें- BRICS समिट के लिए नोएडा एयरपोर्ट समेत इन एयरपोर्ट पर होगी VIP विमानों की पार्किंग; जयपुर-लखनऊ भी प्लान में

यह भी पढ़ें- दिल्ली-नोएडा और गुरुग्राम... MPD 2047 के बाद कहां खरीदें प्रॉपर्टी, UER-2 और जेवर एयरपोर्ट कैसे बदलेंगे NCR का मार्केट?


-----
प्रवेंद्र सिंह सिकरवार