सीएए पर फैलाया जा रहा है झूठ: अशोक कटारिया
देश में नागरिकता संसोधन कानून (सीएए) पर झूठ फैलाया जा रहा है। यह कानून नागरिकता देने का है ना कि लेने का। इन सब मुद्दों का इलाज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही संपन्न होगा। जो लोग इस पर शोर मचाना चाहते हैं मचा लें। प्रधानमंत्री देश की समस्याओं का समाधान कर कर रहेंगे। अभी तो बस झांकी है पूरी पिक्चर बाकी है। ये बातें उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री स्वतंत्र प्रभार व संसदीय कार्य मंत्री अशोक कटारिया ने कहीं। वह कासना स्थित ग्रेटर नोएडा डिपो परिसर में ग्रामीण बस सेवा के शुभारंभ के अवसर पर बोल रहे थे। परिवहन मंत्री ने कहा कि जब कोई जनप
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा : देश में नागरिकता संसोधन कानून (सीएए) पर झूठ फैलाया जा रहा है। यह कानून नागरिकता देने का है, ना कि लेने का। जो लोग इस पर शोर मचाना चाहते हैं, मचा लें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की समस्याओं का समाधान करके रहेंगे। अभी तो बस झांकी है, पूरी पिक्चर बाकी है। ये बातें उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व संसदीय कार्य मंत्री अशोक कटारिया ने कहीं। वह कासना स्थित ग्रेटर नोएडा डिपो परिसर में ग्रामीण बस सेवा के शुभारंभ के अवसर पर बोल रहे थे।
परिवहन मंत्री ने कहा कि जब कोई जनपयोगी बस सेवा संचालित करने की उनसे बात करता है तो वह मना नहीं करते। लेकिन कोई ट्रांसफर व पोस्टिग की बात करता है तो वह केवल निजी स्वार्थ के लिए है, राष्ट्र के लिए नहीं। यह कार्य शासन के कार्य का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि किसी काम के लिए वह आवेदन पत्र नहीं मांगते सीधे अधिकारियों को समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए जाते हैं। भाजपा ने चुनाव के समय संकल्प पत्र में कहा था कि जिन क्षेत्रों में बस सेवा नहीं है। वहां परिवहन सेवा शुरू की जाएगी। ऐसा किया भी जा रहा है। प्रदेश में परिवहन निगम की करीब साढ़े बारह हजार बसें हैं। रोजाना लगभग 17 लाख लोग यात्रा करते हैं। लोगों को अधिक दिक्कत न हो, इसके लिए अधिक प्रयास किए जा रहे हैं। 100 बस अड्डों पर मदर फीडिग सेंटर खोलने का लक्ष्य रखा गया है। यहां महिलाएं बच्चों को दूध का सेवन करा सकेंगी। इसके साथ ही 100 बस अड्डों पर दिव्यांग स्टाल बनाए जा रहे हैं। इसके लिए 50 फीसद दिव्यांग भी आवेदन कर सकते हैं। इसका मकसद उनको सुदृढ़ करना है। ये स्टाल 50 फीसद महिलाओं और 50 फीसद पुरुषों को दिए जाएंगे। बस अड्डों पर शौचालयों की हालत काफी खराब है। इनको सुधारने का काम भी शुरू कर दिया गया है। पूरे विभाग का डिजिटाइजेशन किया जा रहा है। इससे पारदर्शिता आएगी और भ्रष्टाचार की कमर टूटेगी। जिले में अभी ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने के लिए पांच रूटों पर बस सेवा शुरू की जा रही है। मांग बढ़ने पर नई बसें भी चलाई जाएंगी।
दादरी के विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि मुख्यमंत्री के गांवों को जोड़ने की योजना के तहत यह सेवा शुरू की जा रही है। इससे ग्रामीणों को काफी फायदा मिलेगा। जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि संकल्प पत्र के तहत किए गए वायदों को पूरा किया जा रहा है। जेवर में एयरपोर्ट का निर्माण होने जा रहा है। यहां बहुराष्ट्रीय कंपनियां आएंगी। बाहर से लोग रोजगार की तलाश में आएंगे। ऐसे में परिवहन की जरुरत पड़ेगी। इसके लिए यह शुरुआत काफी अच्छी है। इस दौरान आरटीओ वीके सिंह, आरटीओ प्रशासन आरआर सोनी, आरएम अशोक कुमार, एआरएम ग्रेटर नोएडा लव कुमार, एआरएम अनुराग यादव, सेवा प्रबंधक नोएडा गौरव पांडेय, समाजसेवी पंकज रौसा आदि उपस्थित रहे।
--
मंत्री दे गए नसीहत
परिवहन मंत्री अशोक कटारिया रोडवेज कर्मचारियों नसीहत दे गए। उन्होंने कहा कि कर्मचारी अपना काम ईमानदारी से करें जो अच्छा काम करेंगे। वह पुरस्कृत होंगे। गुनाह करने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। चालक व परिचालक विभाग का आधार हैं। उनको अपना काम ईमानदारी से करना चाहिए।
--
इन मार्गो पर हुई बस शुरू
1- परीचौक- लुक्सर- अमरपुर- दनकौर
2- परीचौक- घंघौला- नहरमोड़- चांगोली- ककोड़
3- ग्रेटर नोएडा- सूरजपुर- दादरी
4- नोएडा- परीचौक- जेवर- झुप्पा
5- नोएडा- परीचौक- जेवर- छातंगाखुर्द