फीचर डेस्टिनेशन के रूप में उभरेगा इंडोनेशिया : केंद्रीय मंत्री
वैश्विक स्तर पर पर्यटन के क्षेत्र में बीते कुछ सालों में प्रतिस्पर्धा बढ़ी है। इस व्यवसाय से देश के आर्थिक विकास के साथ रोजगार सृजन में भी देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। वर्ष 2020 तक ट्रेड, ट्रैवल्स व पर्यटन का व्यवसाय करीब 5600 करोड़ तक पहुंचाने का लक्ष्य है। रोजगार के नजरिये से भी करीब
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा : वैश्विक स्तर पर पर्यटन के क्षेत्र में बीते कुछ सालों में प्रतिस्पर्धा बढ़ी है। इस व्यवसाय से आर्थिक विकास के साथ रोजगार सृजन में भी देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। वर्ष 2020 तक ट्रेड, ट्रैवल्स व पर्यटन का व्यवसाय करीब 5600 करोड़ तक पहुंचाने का लक्ष्य है। रोजगार के नजरिये से भी करीब 8.4 फीसद बढ़ोतरी की उम्मीद है। इस साल इंडोनेशिया फीचर डेस्टिनेशन के रूप में उभरेगा। ये बातें केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने बुधवार को नॉलेज पार्क स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में साउथ एशिया ट्रेड एंड ट्रैवल्स शो (साटे) के 26वें संस्करण के उद्घाटन समारोह में कहीं।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश पर्यटन के क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास किए जा रहे हैं। वीजा जारी करने के नियमों को आसान बनाया जा रहा है। इससे बीते कुछ वर्षो में यह उद्योग रोजगार के बड़े मौके लेकर आएगा। द बेटर फ्यूचर फॉर आल की थीम पर विश्व पर्यटन दिवस मनाया जाएगा। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय समुदाय का ध्यान भारत की तरफ आकर्षित करने पर विशेष जोर रहेगा। उन्होंने केंद्र सरकार की पहल की तरफ भी ध्यान खींचने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार वीजा नियमों में आसानी, रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम, इनक्रेडिवल इंडिया कैपेन, स्वदेश दर्शन पर अमल, पर्याटन पर्व, एडाप्ट हैरिटेज समेत अन्य योजनाओं पर काम चल रहा है जो भारतीय पर्यटन के विकास में मील के पत्थर साबित होंगे। यूबीएम इंडिया के प्रबंध निदेशक योगेश मुद्रास ने कहा कि इस शो में 50 देशों के साथ करीब 90 भारतीय शहरों के एक हजार से अधिक प्रदर्शक शामिल हुए हैं। इस साल थाईलैंड, मलेशिया व श्रीलंका भी भागीदार देश के रूप में शिरकत कर रहा है। इस मौके पर श्रीलंका के पर्यटन विकास मंत्री जॉन अमरातुंगा, मलेशिया के पर्यटन कला व संस्कृति मंत्रालय के डिप्टी मिनिस्टर निया निसकाया, नेशनल टूरिज्म एडवाइजरी कमिटी के सदस्य सुभाष गोयल आदि शामिल हुए।