विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

1 जुलाई से रोज 28 विमान नोएडा एयरपोर्ट से भरेंगे उड़ान, IndiGO की 32 फ्लाइट्स का शेड्यूल तैयार; देखें रूट

Published: Fri, 08 May 2026 02:00 PM (IST)

इंडिगो 1 जुलाई 2026 से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 32 उड़ानें शुरू करेगा, जिसमें 28 दैनिक और 4 साप्ताहिक शामिल हैं। यह एयरपोर्ट दिल्ली-एनसीआर का तीसरा प्रमुख एयर हब बनेगा।

एक जुलाई रोज 28 फ्लाइट्स की जाएंगी संचालित। फोटो: आर्काइव

एक जुलाई रोज 28 फ्लाइट्स की जाएंगी संचालित। फोटो: आर्काइव

HighLights

  1. इंडिगो नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 32 उड़ानें शुरू करेगा

  2. नोएडा से उड़ानों का परिचालन 1 जुलाई 2026 से होगा शुरू

  3. नोएडा एयरपोर्ट दिल्ली-एनसीआर का तीसरा प्रमुख एयर हब बनेगा

डिजिटल डेस्क, नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट  से 1 जुलाई 2026 से घरेलू उड़ानों का बड़ा विस्तार होने जा रहा है। इस दिन से IndiGo के 28 विमान रोज उड़ान भरेंगे।

वहीं, चार फ्लाइट्स ऐसी भी हैं, जो सप्ताह में निर्धारित दिनों में ही उड़ान भरेंगी। बरेली और किशनगढ़ रूट पर दो-दो फ्लाइट्स हैं, इस तरह कुल 32 उड़ानों का शेड्यूल इंडिगो ने तैयार कर लिया है। नियमित उड़ानों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर के यात्रियों को सीधी एयर कनेक्टिविटी मिलेगी।

नोएडा से इन शहरों के उड़ान भरेंगे विमान 

एयरलाइन के अनुसार, नोएडा एयरपोर्ट से श्रीनगर, नवी मुंबई, भोपाल, देहरादून, धर्मशाला, जोधपुर, जयपुर, चंडीगढ़, लखनऊ और पंतनगर सहित कई शहरों के लिए उड़ानें संचालित होंगी।  जारी शेड्यूल के मुताबिक, नोएडा से लखनऊ के लिए रोजाना कई उड़ानें रहेंगी।

जयपुर-चंडीगढ़ के लिए भी दिन में 2-2 उड़ानें 

वहीं जयपुर और चंडीगढ़ के लिए भी दिन में दो-दो फ्लाइट्स संचालित की जाएंगी। श्रीनगर, धर्मशाला और जम्मू जैसे पर्यटन स्थलों के लिए सीधी उड़ानों से यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

इंडिगो ने कहा कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से परिचालन शुरू होने के साथ ही यह एयरपोर्ट दिल्ली-एनसीआर का तीसरा प्रमुख एयर हब बन जाएगा। कंपनी ने बुकिंग अपने आधिकारिक प्लेटफॉर्म और अधिकृत ट्रैवल पार्टनर्स के जरिए शुरू कर दी है।

एक जुलाई से लागू फ्लाइट शेड्यूल 

रूट फ्लाइट नंबर संचालन प्रस्थान आगमन
नवी मुंबई – नोएडा 6E 2729 दैनिक 06:40 08:40
नोएडा – श्रीनगर 6E 2729 दैनिक 10:00 11:25
श्रीनगर – नोएडा 6E 2726 दैनिक 12:10 13:35
नोएडा – नवी मुंबई 6E 2726 दैनिक 15:00 16:55
नोएडा – जोधपुर 6E 7675 दैनिक 14:40 16:20
जोधपुर – नोएडा 6E 7676 दैनिक 12:20 14:00
नोएडा – धर्मशाला 6E 7671 दैनिक 09:55 11:40
धर्मशाला – नोएडा 6E 7672 दैनिक 12:00 13:40
नोएडा – भोपाल 6E 7653 दैनिक 14:35 16:15
भोपाल – नोएडा 6E 7654 दैनिक 16:55 18:40
नोएडा – देहरादून 6E 7644 दैनिक 19:10 20:10
देहरादून – नोएडा 6E 7645 दैनिक 20:30 21:35
नोएडा – बरेली 6E 7626 सोमवार, बुधवार, शुक्रवार, रविवार 10:25 11:20
बरेली – नोएडा 6E 7627 सोमवार, बुधवार, शुक्रवार, रविवार 12:05 13:00
नोएडा – किशनगढ़ 6E 7626 मंगलवार, गुरुवार, शनिवार 10:25 11:35
किशनगढ़ – नोएडा 6E 7627 मंगलवार, गुरुवार, शनिवार 11:55 13:05
नोएडा – लखनऊ 6E 7624 दैनिक 06:00 07:10
लखनऊ – नोएडा 6E 7625 दैनिक 07:40 08:55
नोएडा – लखनऊ 6E 7628 दैनिक 15:05 16:15
नोएडा – लखनऊ 6E 7629 दैनिक 21:35 22:50
नोएडा – जयपुर 6E 7646 दैनिक 06:40 07:35
जयपुर – नोएडा 6E 7647 दैनिक 07:55 08:55
नोएडा – जयपुर 6E 7642 दैनिक 15:40 16:35
जयपुर – नोएडा 6E 7643 दैनिक 17:00 18:00
नोएडा – पंतनगर 6E 7667 दैनिक 10:20 11:10
पंतनगर – नोएडा 6E 7668 दैनिक 11:30 12:20
नोएडा – पंतनगर 6E 7607 दैनिक 12:50 13:40
पंतनगर – नोएडा 6E 7608 दैनिक 14:00 14:50
नोएडा – चंडीगढ़ 6E 7655 दैनिक 06:15 07:20
चंडीगढ़ – नोएडा 6E 7656 दैनिक 07:40 08:45
नोएडा – चंडीगढ़ 6E 7663 दैनिक 18:30 19:35
चंडीगढ़ – नोएडा 6E 7664 दैनिक 19:55 21:00

यात्रियों को मिलेगा बड़ा फायदा

नई उड़ानों के शुरू होने से दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के यात्रियों को वैकल्पिक एयरपोर्ट सुविधा मिलेगी। साथ ही धार्मिक, पर्यटन और व्यावसायिक शहरों तक सीधी उड़ानों से यात्रा आसान होगी। एयरलाइन ने कहा है कि बुकिंग चरणबद्ध तरीके से शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें- नोएडा एयरपोर्ट से बेंगलुरु के लिए उड़ेगी पहली फ्लाइट, इंडिगो ने खोला बुकिंग पोर्टल; टाइम शेड्यूल जारी