Move to Jagran APP

भारत पहली बार करेगा ब्रिक्स खेलों की मेजबानी

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए आयोजित होने वाले ब्रिक्स खेलों का अगले साल भारत में आयोजन होगा।

By JagranEdited By: Published: Sun, 08 Nov 2020 10:13 PM (IST)Updated: Sun, 08 Nov 2020 10:13 PM (IST)
भारत पहली बार करेगा ब्रिक्स खेलों की मेजबानी
भारत पहली बार करेगा ब्रिक्स खेलों की मेजबानी

सुनाक्षी गुप्ता, नोएडा :

prime article banner

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए आयोजित होने वाले ब्रिक्स खेलों का अगले साल भारत में आयोजन होगा। वर्ष 2021 में भारत ब्रिक्स खेलों की मेजबानी करेगा। इसके साथ ही खेलो इंडिया खेल 2021 को भी इन खेलों के साथ जोड़ा जाएगा। अन्य देश शामिल होने से भारतीय खेल और खिलाड़ियों का दायरा तो बढ़ेगा ही, साथ ही भारतीय ग्रामीण इलाकों में अब तक खेले जाने वाले खेलों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान भी मिलेगी।

भारत के खेल मंत्रालय ने इसकी पुष्टि इंटरनेशनल म्युनिसिपल ब्रिक्स फोरम 2020 में की है। इसका आयोजन रूस के सेंट पीटर्सबर्ग द्वारा 5 और 6 नवंबर को आनलाइन सम्मेलन में हुआ था। इसमें ब्रिक्स देशों (ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका) के खेल अधिकारी शामिल हुए। सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए ब्रिक्स इंटरनेशनल फोरम की अध्यक्ष पूर्णिमा आनंद और स्पो‌र्ट्स अथारिटी आफ इंडिया की वरिष्ठ अधिवक्ता गीतांजलि शर्मा ने केंद्रीय खेल मंत्री किरन रिजिजू की ओर से ब्रिक्स देशों को भारत में होने वाले ब्रिक्स खेलों के लिए आमंत्रित किया। वहीं दोनों ही खेलों का एकसाथ आयोजन करने की घोषणा की गई। अंतरराष्ट्रीय पटल पर पहली बार खेले जाएंगे क्षेत्रीय खेल:

क्षेत्रीय खेलों को बढ़ावा देने के लिए पहली बार ब्रिक्स खेलों में पांचों देशों के क्षेत्रीय खेलों को जोड़ा जा रहा है। ब्रिक्स इंटरनेशनल फोरम की विधिक व खेल सलाहकार गीतांजलि शर्मा ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय ब्रिक्स फोरम के इस वर्ष के सम्मेलन में सबसे ज्यादा महत्ता क्षेत्रीय खेलों को दी गई है। ब्रिक्स खेल 2021 में भारत की तरफ से महत्वपूर्ण खेल खो-खो, कुश्ती और रस्साकस्सी होंगे। इसी तरह रूस की तरफ से रग्बी को शामिल किया गया है। भारत की ओर से आयोजित होने वाले ब्रिक्स खेलों में ब्रिक्स देशों से 20-20 खिलाड़ी शामिल होंगे। इनके अलावा बाकी देशों से पांच खिलाड़ी इसका हिस्सा बनेंगे। खेलों की तिथि कोरोना महामारी की स्थिति को ध्यान में रखते हुए घोषित की जाएगी। ब्रिक्स देश करेंगे एक-दूजे की संस्कृति का आदान-प्रदान:

ब्रिक्स प्लस के प्रारूप में आयोजित हुए ब्रिक्स सम्मेलन 2020 में ब्रिक्स देशों के अधिकारियों के साथ ही ब्रिक्स मित्र देशों से 3500 प्रतिनिधि शामिल हुए। 24 वर्गों में आयोजित सम्मेलन में आर्थिक और औद्योगिक विकास, नवोन्मेष और पर्यटन, सांस्कृतिक और शिक्षा के पर चर्चा हुई। ब्रिक्स इंटरनेशनल फोरम की अध्यक्ष पूर्णिमा आनंद ने बताया कि ब्रिक्स देश अब खेलों के साथ ही सांस्कृतिक आदान-प्रदान करेंगे। हम अपने देश की कला को वहां प्रदर्शित करेंगे। इसी तरह ब्रिक्स ग्रेट टीचर कार्यक्रम के तहत पांचों देशों के महापुरुषों की कहानी सुनाई जाएगी। इसमें महात्मा गांधी और नेल्सन मंडेला शामिल होंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK